टीम इंडिया में चयन ना होने पर पृथ्वी शॉ ने खेला भगवान के नाम पर इमोशनल कार्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में चयन ना होने पर पृथ्वी शॉ ने खेला भगवान के नाम पर इमोशनल कार्ड

हाल ही में न्यूजीलैंड-बांग्लादेश सीरीज के लिए हुआ है टीम इंडिया का ऐलान।

Prithvi Shaw (Photo Source: Instagram)
Prithvi Shaw (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया में जब बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की एंट्री हुई थी, तब सभी का कहना था कि टीम को दूसरा मास्टर-ब्लास्टर मिल गया है। साथ ही इस खिलाड़ी ने शुरूआत से अपने बल्ले का दम भी दिखाया, लेकिन धीरे-धीरे शॉ टीम इंडिया से दूर होते गए और अब उनकी वापसी काफी मुश्किल हो गई है। इस बीच पृथ्वी की एक इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है, जिसे देख एक बार के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे।

पृथ्वी शॉ के लिए इस साल का IPL नहीं रहा खास

जी हां, पृथ्वी शॉ IPL में दिल्ली टीम की तरफ से खेलते हैं, पिछली कुछ सीजन उनका बतौर बल्लेबाज प्रदर्शन शानदार रहा था। लेकिन इस साल वो अपनी बल्लेबाजी में वो कमाल नहीं दिखा पाए और टीम के लिए ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए।

पृथ्वी शॉ को अचानक क्यों आई भगवान की याद?

*हाल ही में न्यूजीलैंड-बांग्लादेश सीरीज के लिए हुआ है टीम इंडिया का ऐलान।
*घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ का नहीं हुआ टीम में चयन।
*जिसके बाद निराश हो कर इंस्टाग्राम पर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने लगाई एक स्टोरी।
*शॉ ने साई बाबा की लगाई तस्वीर और लिखा- आशा है आप सब देख रहे हो साई बाबा।

पृथ्वी शॉ की इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

(Photo Source: Instagram)
(Photo Source: Instagram)

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI SHAW (@prithvishaw)

 आखिरी बार टीम इंडिया से कब खेला था ये खिलाड़ी?

शॉ ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट में 2018 में डेब्यू किया था और उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2020 में खेला था। वनडे की बात करें तो 2020 में वनडे किक्रेट में डेब्यू करने वाले इस बल्लेबाज ने 2021 में आखिरी वनडे मैच खेला था।

close whatsapp