AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी तरह फ्लाॅप साबित हुए Babar Azam को मिला मोहम्मद यूसुफ का समर्थन - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी तरह फ्लाॅप साबित हुए Babar Azam को मिला मोहम्मद यूसुफ का समर्थन

यूसुफ का यह बयान बाबर आजम के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट होने के बाद आया है। 

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)
Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मात्र 1 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए हैं। तो वहीं इससे पहले पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में भी कमिंंस ने बाबर को आउट किया था।

पहले टेस्ट की दो पारियों में बाबर के बल्ले से सिर्फ 21 और 14 रन ही निकले थे और मैच में पाकिस्तान को 360 रनों से हार मिली थी। तो वहीं अभी तक बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। दूसरी ओर, बाबर की इस खराब फाॅर्म पर उन्हें पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ (Mohammad Yousuf) का साथ मिला है। यूसुफ का कहना है कि बाबर की यह खराब फाॅर्म हमेशा नहीं रहने वाली है और वह शानदार वापसी करेंगे।

बाबर को मिला मोहम्मद यूसुफ का सपोर्ट

बता दें कि बाबर आजम की एक फोटो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए मोहम्मद यूसुफ ने कहा- अभी मजूबत बनो क्योंकि आगे चीजें बेहतर हो जाएंगी। यह अभी के लिए तूफान हो सकता है, लेकिन हमेशा के लिए ये स्थिति नहीं रहेगी।

देखें मोहम्मद यूसुफ की यह पोस्ट

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान दूसरा टेस्ट, दूसरे दिन का हाल

तो वहीं आपको ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में जारी दूसरे टेस्ट मैच का हाल बताएं तो आज ऑस्ट्रेलिया ने 187 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी में कुल 318 रन बनाए। दिन की समाप्ति पर पाकिस्तान ने 55 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं, और वह अभी भी 124 रनों से पीछे है। पाकिस्तान के लिए फिलहाल मोहम्मद रिजवान 29* और आमेर जमाल 2* रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- SA vs IND: KL Rahul की शतकीय पारी पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिएक्शन आया सामने

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?