क्रिकेट खेले कई महीने हो गए हैं मोहम्मद शमी को, लेकिन ज्ञान पूरा दे रहे हैं सोशल मीडिया पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट खेले कई महीने हो गए हैं मोहम्मद शमी को, लेकिन ज्ञान पूरा दे रहे हैं सोशल मीडिया पर

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी।

Shami (Image Credit- Instagram)
Shami (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस समय चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं, जहां इस लिस्ट में मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है। जो काफी समय से मैदान पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आए दिन कोई ना कोई पोस्ट शेयर करता रहता है इंस्टाग्राम पर।

वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं हैं

दूसरी ओर मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण वो इस सीरीज से बाहर हो गए थे। साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के लिए भी वो शुरू के 2 मैचों के लिए नहीं चुने गए थे, ऐसे में उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं हैं और ना ही वो NCA गए हैं। अब देखना होगा की इस गेंदबाज की 22 गज पर कब वापसी होगी।

बल्लेबाजी करने की आदत लग गई है मोहम्मद शमी को

*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी।
*इस बीच शमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर की है पोस्ट।
*जहां इस तस्वीर में शमी नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
*उन्होंने कैप्शन में लिखा- कौन कहता है की गेंदबाज बल्लेबाजी नहीं कर पाते।

ये तस्वीर पोस्ट की है मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर

लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं शमी

हार्दिक को लेकर बोले थे शमी

कुछ समय पहले ही हार्दिक पांड्या गुजरात टीम छोड़कर मुंबई टीम में आए हैं, जिस लेकर शमी ने भी बयान दिया था। शमी ने कहा था की किसकी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है, जिसके बाद उनका ये बयान काफी वायरल हुआ था। साथ ही एक बार शमी को हार्दिक ने मैदान पर काफी कुछ बोल दिया था, जिसके बाद ये गेंदबाज काफी नाराज हो गया था। वैसे अब देखना अहम होगा की हार्दिक मुंबई टीम की कप्तानी में कितना सफल होते हैं, वैसे हार्दिक चोट के कारण अक्टूबर महीने से क्रिकेट नहीं खेले हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?