Arjuna Award मोहम्मद शमी को मिला है, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट SKY का वायरल हो गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

Arjuna Award मोहम्मद शमी को मिला है, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट SKY का वायरल हो गया

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हुए हैं Arjuna Award से सम्मानित।

Shami And SKY (Image Credit- Instagram)
Shami And SKY (Image Credit- Instagram)

आज सोशल मीडिया से लेकर TV न्यूज चैनलों पर मोहम्मद शमी नाम Trend कर रहा है, जिसका कारण है इस खिलाड़ी को मिला Arjuna Award। वहीं शमी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि, आपकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है और उसका फल जरूर मिलता है। इस बीच SKY यानी की सूर्यकुमार यादव का पोस्ट वायरल हो रह है जो शमी से जुड़ा हुआ है।

मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में कर डाला था ‘खेल’

जी हां, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरूआती मैचों में मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला था, लेकिन जैसे ही उनकी अंतिम 11 में एंट्री हुई। वैसे ही बाकी गेंदबाजों की चमक फिकी पड़ गई, वहीं पूरे टूर्नामेंट में शमी ने सबसे ज्यादा 24 विकेट अपने नाम किए और इसका नतीजा है कि आज उनको Arjuna Award से सम्मानित किया गया है।

अरे, अरे! मोहम्मद शमी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने ये क्या पोस्ट कर डाला

*भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हुए हैं Arjuna Award से सम्मानित।
*वहीं शमी को इस अवॉर्ड मिलने पर सूर्यकुमार यादव ने एक पोस्ट किया शेयर।
*जहां SKY के इस पोस्ट में शमी की 2 तस्वीरें हैं शामिल, लिखा लंबा कैप्शन।
*सूर्यकुमार ने लिखा- आप इस अवॉर्ड के हकदार थे, आप पर हमे काफी गर्व है।

सूर्यकुमार यादव का सोशल मीडिया पोस्ट मोहम्मद शमी को लेकर

तेज गेंदबाज शमी का ये वीडियो आपका दिन बना देगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

सूर्यकुमार यादव को लेकर आई है बड़ी खबर

दूसरी ओर अगर आप SKY के मैदान पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको ये इंतजार लंबा होने वाला है। दरअसल, हाल ही में एक खबर आई है, जिसके मुताबिक सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया से जूझ रहे हैं। ऐसे में वो इसके इलाज के लिए जर्मनी जाएंगे और क्रिकेट में उनकी वापसी में समय लगेगा। वैसे अफ्रीका के खिलाफ SKY ने टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी की थी, इस दौरान सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी। अब देखना अहम होगा की टी20 के इस धाकड़ बल्लेबाज की 22 गज पर कब तक वापसी होती है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?