मुंबई इंडियंस के ‘चोटिल’ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब शायद ‘मॉडल’ बन गए हैं!
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं जसप्रीत बुमराह।
अद्यतन - May 1, 2023 2:38 pm

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस टीम को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की काफी कमी खल रही है, साथ ही टीम इस साल भी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। लेकिन बुमराह को किसी भी बात का फर्क पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है, जिसका सबूत उनका सोशल मीडिया दे रहा है।
मुंबई इंडियंस का कैसा चल रहा है प्रदर्शन?
मुंबई इंडियंस का जैसा प्रदर्शन साल 2022 में था, वैसा ही प्रदर्शन इस साल भी नजर आ रहा है और टीम बड़ी मुश्किल से जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। फिलहाल रोहित की कप्तानी में इस टीम ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।
जसप्रीत बुमराह ने शायद अपने नए करियर की शुरूआत कर दी है
*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं जसप्रीत बुमराह।
*इस कड़ी में तेज गेंदबाज ने अपनी एक तस्वीर की शेयर।
*अपनी नई तस्वीर में बुमराह किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे।
*सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी की तस्वीर को किया जा रहा है पसंद।
सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह ने ये तस्वीर की शेयर
राजस्थान के खिलाफ मुंबई ने बड़ी जीत की अपने नाम
दूसरी ओर कल हुए मुकाबले में मुंबई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को हरा दिया, इस दौरान रोहित की टीम ने 200 से ज्यादा रनों के टारगेट का पीछा किया और आखिरी ओवर में जीत अपने नाम करते हुए सभी को हैरान कर दिया।