भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी को आराम देकर बहुत गलत काम किया: सुनील गावस्कर - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी को आराम देकर बहुत गलत काम किया: सुनील गावस्कर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है।

Sunil Gavaskar and Mohammed Shami
Sunil Gavaskar and Mohammed Shami. (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है। आज पहले दिन का खेल खेला जा रहा है लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं है। उन्हें इस बात से भी काफी नाराजगी है जिस तरीके से मोहम्मद शमी ने नई गेंद से गेंदबाजी की।

बता दें, यह दोनों टीमों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मुकाबला है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अभी तक उन्होंने पहले दिन में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और भारत के ऊपर दबाव बनाया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में भारत 2-1 से आगे है।

मोहम्मद शमी जिनको तीसरे टेस्ट में आराम दिया गया था उन्होंने इस मैच में वापसी की है। हालांकि नई गेंद से वो इस मैच में ज्यादा अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए और यह बात सुनील गावस्कर को बहुत बुरी लगी। पूर्व बल्लेबाज का यह भी मानना है कि तेज गेंदबाज को अपनी फिटनेस को मेंटेन करके रखना चाहिए।

मोहम्मद शमी को आराम नहीं देना चाहिए था: मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘मोहम्मद शमी को आराम देना सही चीज़ नहीं थी। दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच 8 दिन का लंबा ब्रेक मिला था। उन्होंने अपनी शुरुआती दो गेंदे सही तरीके से नहीं फेंकी। ऐसा ही होता है, बल्लेबाज शुरुआत में थोड़ा घबराए होते हैं क्योंकि उन्होंने अपना खाता नहीं खोला होता है। अगर आप उनको सामान्य गेंदबाजी करेंगे तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।’

गावस्कर ने आगे कहा कि, ‘अच्छे गेंदबाज पहली गेंद से ही बल्लेबाज के ऊपर कड़ा प्रहार करना चाहते हैं। वो अपनी लाइन से भटक गए थे। उन्होंने बहुत वाइड गेंदें फेंकी। मोहम्मद शमी ऐसे गेंदबाज हैं जो लय में गेंदबाजी करते हैं और इसी वजह से आपको उनको आराम नहीं देना चाहिए था। आराम देने की वजह से उनकी लय पूरी तरीके से खराब हो गई।’

close whatsapp