'विराट से अच्छी बल्लेबाजी तो शमी कर रहा है'- दूसरे वनडे मैच के बाद निराश फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘विराट से अच्छी बल्लेबाजी तो शमी कर रहा है’- दूसरे वनडे मैच के बाद निराश फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने बनाए थे 16 रन।

Indian batter Virat Kohli. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)
Indian batter Virat Kohli. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)

टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुरुवार (14 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 25 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाए। हालांकि अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान विराट कोहली ने तीन खूबसूरत चौके लगाए, जिसे देखकर फैंस को लगा कि विराट इस मैच में आज बड़ी पारी खेलेंगे।

लेकिन इस मैच में एक बार फिर 33 वर्षीय विराट की पुरानी कमजोरी उजागर हुई और वो ऑफ के बाहर वाइड गेंद पर अपना बल्ला लगा बैठे और महत्वपूर्ण मौके पर अपना विकेट गंवा दिया। दरअसल विराट कोहली पारी के 12वें ओवर में डेविड विली की ऑफ साइड से बाहर की ओर जाती हुई गेंद पर बल्ला लगाकर जोस बटलर को कैच दे बैठे। उनके आउट होने के साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए दिखे।

विराट के साथ-साथ रोहित, पंत सभी हुए फेल

मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। इंग्लिश टीम 102 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन इसके बाद मोईन अली ने पारी को संभाला। उन्होंने पहले लियम लिविंगस्टोन के छठे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की। वहीं इसके बाद सातवें विकेट के लिए डेविड विली के साथ मिलकर 62 रन जोड़े। इन दो साझेदारियों के बदौलत इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच पाया था।

गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद सभी अब टीम इंडिया के बल्लेबाजों से उम्मीद लगाए बैठे थे और ऐसा लग रहा था कि भारत आज ही इस सीरीज को अपने नाम कर लेगा। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रोहित इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

टीम इंडिया के टॉप शीर्ष चार बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 25 रन बनाए। रोहित के साथ-साथ पंत भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वहीं विराट कोहली ने 16 और शिखर धवन ने नौ रन बनाए। इन चारों के खराब प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने भी निराश किया। अच्छी शुरुआत करने के बावजूद वह भारत को लक्ष्य के करीब नहीं पहुंचा सके। और अंत में टीम इंडिया 100 रनों से ये मुकाबला हार गई।

विराट के आउट होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर दिए कुछ इस तरह के रिएक्शन

https://twitter.com/pradeep__3576/status/1547654365938601985

https://twitter.com/Jille_Tabahi/status/1547652577533169669

close whatsapp