CWC 2023: IND vs NZ मैच से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर कड़वी बात कह गए आकाश चोपड़ा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: IND vs NZ मैच से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर कड़वी बात कह गए आकाश चोपड़ा!

आकाश चोपड़ा ने कहा हार्दिक पांड्या के चोटिल होने से टीम इंडिया का संतुलन बिगड़ गया है।

Aakash Chopra And Hardik Pandya'(Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra And Hardik Pandya'(Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya के चोटिल होने से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में मुश्किलें खड़ी हो गई है।

आपको बता दें, टीम इंडिया ने जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपने सभी चार मुकाबले जीत लिए हैं, लेकिन इसके साथ ही मेजबान टीम के खेमें में टेंशन का माहौल हो गया है, क्योंकि हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए हैं। हार्दिक एड़ी की चोट के कारण 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं, और आकाश चोपड़ा ने इससे टीम इंडिया का संतुलन बिगड़ गया है।

Team India का DNA है Hardik Pandya: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने JioCinema के डेली स्पोर्ट्स शो ‘#AAKASHVANI’ पर कहा: “आप चाहें माने या न माने, लेकिन सच्चाई यह है कि यदि आपका कोई भी बल्लेबाज, चाहे वह रोहित शर्मा, विराट कोहली या केएल राहुल हो, या फिर आपका कोई गेंदबाज हो, चाहे वह मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज या जसप्रित बुमराह को किसी भी कारण से कुछ मैचों से बाहर बैठना पड़ा, तो आपकी टीम के संतुलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यहां पढ़िए: आज भी टीम इंडिया से जुड़े रहना चाहते हैं दिनेश कार्तिक, कोच-कप्तान देते हैं उनको पूरा सम्मान

आपकी टीम का DNA नहीं बदलेगा। लेकिन, फिलहाल टीम में एक खिलाड़ी ऐसा है जिसके प्लेइंग इलेवन से बाहर होने से सब कुछ बदल जाता है और वो हैं हार्दिक पांड्या। इसका कारण यह है कि हार्दिक आपके टॉप-6 में बल्लेबाजी करते हैं। वह आपका एकमात्र बल्लेबाज है, जो अच्छी गेंदबाजी करता है। ऐसे में उनकी चोट ने भारत के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।”

सूर्यकुमार यादव-मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है: आकाश चोपड़ा

क्रिकेट पंडित ने कहा हार्दिक के बाहर होने से न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी की प्लेइंग इलेवन में वापसी संभव है। आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, “ऐसे में आपके पास केवल एक विकल्प बचता है, और वो सूर्यकुमार यादव को नंबर 6 पर खिलाना है। वहीं, दूसरा बदलाव जो मैं देख रहा हूं वह यह है कि मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में लाया जा सकता है, इसलिए टीम का संतुलन प्रभावित होना तय है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?