मोहम्मद शमी ने ‘पंजा’ खोल किया ऐसा काम, हिटमैन भी जप रहे हैं अब तेज गेंदबाज का नाम
न्यूजीलैंड ने धर्मशाला में टीम इंडिया के खिलाफ बनाए कुल 273 रन।
अद्यतन - अक्टूबर 22, 2023 6:32 अपराह्न

धर्मशाला के मैदान पर एक बार फिर से अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की रफ्तार देखने को मिली, जहां अपनी इस रफ्तार से शमी एक के बाद एक विकेट निकालते गए और अपने मौके को भुनाते गए। साथ ही जो कप्तान शमी को अभी तक मौका नहीं दे रहा था, वो भी इस खिलाड़ी का फैन हो गया और जिस तरह से शमी विकेट निकाल रहे थे वो नजारा देखने लायक था।
अपनी बारी का इंतजार करते रहे मोहम्मद शमी
जी हां, टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना 5वां मैच खेल रही है, इससे पहले हुए 4 मैचों में टीम इंडिया ने जीत की कहानी लिखी है।लेकिन एक भी मैच में मोहम्मद शमी को खेलने का मौका नहीं मिला था, इस बीच आज न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शार्दुल की जगह शमी को चुना गया और इस गेंदबाज ने अपने आप को साबित कर दिखाया।
खुद को साबित करना क्या होता ये मोहम्मद शमी ने दिखा दिया
*न्यूजीलैंड ने धर्मशाला में टीम इंडिया के खिलाफ बनाए कुल 273 रन।
*कीवी टीम की तरफ से Daryl Mitchell ने जड़ा एक धमाकेदार शतक।
*फिर मोहम्मद शमी ने दमदार गेंदबाजी करते हुए कराई टीम की वापसी।
*शमी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही मैच में लिए 5 विकेट।
मोहम्मद शमी का जोश आज अलग लेवल पर ही था
विराट-रोहित के बीच हुई खूब बातचीत
वहीं आज टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर कैच छोड़े, साथ ही बीच में टीम के गेंदबाज बेअसर नजर आए। जिसके कारण कप्तान रोहित काफी ज्यादा ही गुस्सा दिखे, इस दौरान हिटमैन और विराट मिलकर मैदान पर प्लान बनाते हुए नजर आए। जिसका वीडियो खुद ICC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जो काफी वायरल भी हो रहा है। साथ ही आज जडेजा ने भी एक कैच छोड़ा था, जिसपर किसी को भी भरोसा नहीं हुआ। बाद में बुमराह के हाथ से एक कैच टपक गया और उसी समय रोहित को काफी ज्यादा ही गुस्सा आया था।