'बस अब हो गया' टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

शमी ने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर को विराम देने का फैसला किया

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)
Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का विराम देने का फैसला किया। शमी ने 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। तो वहीं, शमी ने साल 2023 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के लिए आखिरी बार रेड बाॅल क्रिकेट खेला।

दूसरी ओर, 13 साल के अपने लंबे टेस्ट करियर के दौरान शमी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुल 64 मैचों में हिस्सा लिया और 22.71 की औसत से कुल 229 विकेट हासिल किए। वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 12वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और तेज गेंदबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं।

हालांकि, शमी ने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। वह भारत के लिए व्हाइट बाॅल क्रिकेट और आईपीएल के साथ घरेलू क्रिकेट भी खेलते रहेंगे। तो वहीं, अपने रिटायरमेंट को लेकर शमी ने एक वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर शेयर की। इस वीडियो में उन्होंने कहा

“जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब मेरा बस एक ही सपना था, अपने देश के लिए कुछ हासिल करना। उसके बाद, हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी का एक बहुत ही खास हिस्सा रहा है। आज, भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला ले रहा हूं। भले ही मैंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी आखिरी गेंद फेंक दी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में रहेगा। धन्यवाद, टेस्ट क्रिकेट।”

देखें शमी की यह वीडियो

ये भी पढ़ें – NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

close whatsapp