इस भारतीय क्रिकेटर का राज सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी ने खोला
अद्यतन - Mar 7, 2018 1:33 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का राज सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी ने खोल कर रख दिया है. मोहम्मद शमी की पत्नी के फेसबुक अकाउंट से मोहम्मद शमी के कई लड़कियों के साथ बातचीत के स्क्रीन शॉट्स डाले गए हैं. लेकिन यह घटना सही है या गलत इसकी पुष्टि फिलहाल अभी नहीं हो पाई है. क्योंकि मोहम्मद शमी इस मामले पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं और उनकी पत्नी ने अपना फोन स्विच ऑफ कर रखा है.
दरअसल मोहम्मद शमी धर्मशाला में देवघर ट्रॉफी मुकाबला खेल रहे थे. लेकिन मैदान से बाहर आते ही उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनकी निजी जिंदगी सावर्जनिक हो गई है. सोमवार रात से मंगलवार रात के बीच मोहम्मद शमी की पत्नी हंसी जहां के फेसबुक अकाउंट से मोहम्मद शमी का कई राज खोल दिया है. सोशल मीडिया के जानकार भी इस अकाउंट को उनकी पत्नी का अकाउंट ही बता रहे हैं.
वही इस अकाउंट को कौन चला रहा है इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है क्योंकि मोहम्मद शमी की पत्नी ने किसी तरह की कोई जानकारी मीडिया को और ना ही पुलिस को दी है कि उनका अकाउंट हैक हुआ है या नहीं. लेकिन इस तरह के सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी को लेकर आए मैसेज पर मोहम्मद शमी की जिंदगी में भूचाल जरूर आ गया होगा. और शमी का ध्यान मैच से भटकना भी लाजमी होगा.
अश्लील बातें और स्क्रीनशॉट शेयर:
सोमवार की रात को सबसे पहले हंसी जहां के फेसबुक अकाउंट से एक लड़की की 2 तस्वीरें पोस्ट की गई. जिसमें लिखा गया की लड़की का नाम……. है नागपुर की रहने वाली है. साथ ही वाट्सएप्प मैसेज शेयर करते हुए लिखा गया कि देख लो इस लड़की को कैसे यह लड़को से बात करती है. इतनी कम उम्र में मेरे सेलिब्रिटी पति से कैसे बात की गई है. इसने अपनी शर्म बेच दी है नागपुर की रहने वाली है. और इसी पोस्ट को मंगलवार को दो बार शेयर किया गया.
लेकिन ये मसला यहीं खत्म नहीं हुआ फिर एक पाकिस्तानी लड़की के वाट्सएप्प मैसेज का स्क्रीन शॉट्स और तस्वीरें शेयर की गई और लिखा गया किस लड़की का नाम …… है और यह पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली है. इस पोस्ट को भी तीन से चार बार शेयर किया गया. फिर एक तस्वीर शमी की शेयर हुई जिसमें लिखा गया किस लड़की का नाम……..है. जो जम्मू कश्मीर के सांबा की रहने वाली है यह शम्मी की गर्लफ्रेंड है. और अंत में फेसबुक मैसेंजर के 5 से 6 स्क्रीनशॉट अपलोड किए गए. और लिखा गया कि यह मैसेज 24 अक्टूबर साल 2016 की रात 8:30 बजे की है.
वही इस पूरे घटना पर मोहम्मद शमी के परिवार वाले ने मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हंसी जहां के बीच किसी भी विवाद से इनकार किया है. उनका कहना है कि उन दोनों के बीच कोई भी विवाद नहीं है बस बदनाम करने की साजिश की गई है.
Hi
I'm Mohammad Shami.
Ye jitna bhi news hamara personal life ke bare may chal raha hai, ye sab sarasar jhut hai, ye koi bahut bada humare khilap sajish hai or ye mujhe Badnam karne or mera game kharab karne ka kosis ki ja rahi hai.— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) March 7, 2018
वही आज मोहम्मद शमी ने ट्विटर पर अपने पत्नी के लगाए आरोपों को गलत बताते हुए सारे पोस्ट को एक साजिश बताया है. मोहम्मद शमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है ‘यह जितना भी न्यूज़ हमारे पर्सनल लाइफ के बारे में चल रहा है यह सब सरासर झूठ है यह कोई बहुत बड़ा हमारे खिलाफ साजिश है और यह मुझे बदनाम करने और मेरा गेम खराब करने का कोशिश की जा रही है.