आज आपको दिखाते हैं मोहम्मद शमी का Farm House, जहां करते हैं वो अलग से अभ्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज आपको दिखाते हैं मोहम्मद शमी का Farm House, जहां करते हैं वो अलग से अभ्यास

मोहम्मद शमी ने कुछ सालों पहले बनवाया था एक Farm House

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपनी गेंदबाजी से मोहम्मद शमी ने सनसनी मचा दी थी, जिस-जिस मैच में टीम इंडिया हार की तरफ से जा रही थी उस-उस मैच में शमी की गेंदबाजी पासा पलट रही थी। वर्ल्ड कप फाइनल में भले ही पूरी टीम इंडिया फ्लॉप रही, लेकिन शमी का क्रेज इस टूर्नामेंट के बाद फैन्स के बीच काफी ज्यादा बढ़ गया। साथ ही ये खिलाड़ी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गया है, इसी कड़ी में शमी ने आज एक नई रील शेयर की है।

कीवी टीम के खिलाफ तो कमाल ही कर दिया था

जी हां, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड टीम को लीग स्टेज और सेमीफाइनल में हराया था, दोनों ही मैचों में मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से कमाल ही कर दिया था। लीग स्टेज के मैच में शमी ने कीवी टीम के खिलाफ 5 विकेट लिए थे, तो सेमीफाइनल में इस टीम के खिलाफ गेंदबाज ने 7 विकेट अपने नाम कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था और साथ ही वर्ल्ड कप में शमी के खाते में सबसे ज्यादा विकेट आए थे।

मोहम्मद शमी का Farm House तो देख लो

*मोहम्मद शमी ने कुछ सालों पहले बनवाया था एक Farm House
*इस Farm House में बने हुए कुछ पिच और लगे हुए नेट्स।
*इसी जगह बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करता है ये खिलाड़ी।
*आज ही यहां पर बल्लेबाजी करने का एक वीडियो किया है शमी ने पोस्ट।

Farm House में बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शमी

ये देखो तेज गेंदबाज को लेकर गजब का क्रेज

एक समय टीम से बाहर हो गया था ये खिलाड़ी

शमी कई सालों से टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब ये तेज गेंदबाज अपनी खराब फिटनेस के कारण भारतीय टीम से बाहर हो गया था। जिसके बाद किसी को भी शमी की वापसी की आस नहीं थी, लेकिन गेंदबाज ने अपनी फिटनेस के साथ-साथ गेंदबाजी पर भी काफी काम किया और सफेद गेंद के प्रारूप में वापसी की। इस दौरान शमी के निजी जीवन में भी काफी परेशानियां आई थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज नतीजा सभी के सामने है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?