IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
आइए शमी के खास रिकाॅर्ड के बारे में आपको बताते हैं
अद्यतन - Feb 20, 2025 7:48 pm

आज 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच जारी चैंपियंस ट्राॅफी का दूसरा मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं, इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और स्ट्राइकर गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने इतिहास रच दिया है।
मुकाबले में शमी ने अपने कोटे के फेंके गए 10 ओवरों में 53 रन देते हुए कुल पांच विकेट हासिल किए। मैच के दौरान जैसे ही उन्होंने जाकेर अली (68) के रूप में तीसरा विकेट हासिल किया, तो उन्होंने वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से इतिहास रच दिया और एक खास रिकाॅर्ड भी अपने नाम कर लिया।
इस खास रिकाॅर्ड को शमी ने किया अपने नाम
शमी ने जैसे ही बांग्लादेश के खिलाफ अपना तीसरा विकेट हासिल किया, तो वह भारत की ओर से सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। शमी से पहले अजीत अगरकर ने कुल 133 पारियों में यह कारनामा अपने नाम किया था, लेकिन शमी ने यह कारनामा सिर्फ 104 पारियों में ही कर दिखाया है। शमी के इस प्रदर्शन की क्रिकेट जगत में काफी तारीफ देखने को मिल रही है।
दूसरी ओर, 200 विकेट लेने के मामले में 144 पारियों के साथ जहीर खान तीसरे, 147 पारियों के साथ अनिल कुंबले चौथे और जवागल श्रीनाथ 147 पारियों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
भारत के लिए सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज (Fastest Indian to 200 ODI wickets)
- 104 पारियां – मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)
133 पारियां – अजीत अगरकर (Ajit Agarkar)
144 पारियां – जहीर खान (Zaheer Khan)
147 पारियां – अनिल कुंबले (Anil Kumble)
147 पारियां – जवागत श्रीनाथ (Javgal Srinath)
बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान शमी ने बनाए यह रिकॉर्ड्स-
- सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी (मैचों के हिसाब से) (104)
- सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ी (गेंदों के हिसाब से) (5126)
- ICC वनडे इवेंट्स में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (60)
- ICC इवेंट्स में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (74)
- चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा (5/53)
- चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
- चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप दोनों में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी
भारत ने बांग्लादेश को 228 रनों पर रोका
दूसरी ओर, मैच में टाॅस हारकर गेंदबाजी करने वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 49.4 ओवर में ऑलआउट कर कुल 228 रनों पर समेट दिया है। बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदौय ने 100 और जाकेर अली ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से शमी के पांच विकेट के अलावा, हर्षित राणा ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट हासिल किए।