वर्ल्ड कप खत्म हुए कई महीने हो गए हैं, लेकिन मोहम्मद शमी की टशनबाजी कम नहीं हो रही - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप खत्म हुए कई महीने हो गए हैं, लेकिन मोहम्मद शमी की टशनबाजी कम नहीं हो रही

आए दिन कोई ना कोई रील शेयर कर ही देते हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी।

Shami (Image Credit- Instagram)
Shami (Image Credit- Instagram)

मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में जिस तरह की गेंदबाजी की थी, उसने एक से बढ़कर एक टीम के होश उड़ा दिए थे। ग्रुप स्टेज से लेकर सेमीफाइनल तक शमी का जलवा देखने को मिला था, बस उस प्रदर्शन का टशन ये खिलाड़ी आज तक दिखा रहा है और इसका नजारा देखने को मिलता है सोशल मीडिया पर।

इंग्लैंड सीरीज के लिए भी नहीं चुने गए मोहम्मद शमी

जी हां, वर्ल्ड कप के बाद से मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की तरफ से एक भी सीरीज नहीं खेली है, एक तरह से वो 22 गज से पूरी तरह दूर चल रहे हैं। फैन्स को उम्मीद थी की शमी इंग्लैंड के खिलाफ बाकी 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और ये खिलाड़ी इस टेस्ट सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया अपनी चोट के कारण और अब बताया जा रहा है की शमी IPL के जरिए ही मैदान पर वापसी करेंगे।

अब आप रील्स बनवा लो मोहम्मद शमी से

*आए दिन कोई ना कोई रील शेयर कर ही देते हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी।
*इस बार ये खिलाड़ी अपनी सुपर कार के साथ में आया है रील में नजर।
*जहां वीडियो में शमी अपने अलग ही टशन में नजर आ रहे हैं।
*वहीं फैन्स को भी गेंदबाज का ये अंदाज काफी ज्यादा पसंद आया है।

मोहम्मद शमी की नई रील वीडियो पर डालते हैं नजर

स्वैग पूरा दिखाने लग गया अब ये खिलाड़ी

चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी है

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने चोट के कारण कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है। इस लिस्ट में शमी का नाम टॉप पर है, उसके बाद हार्दिक पांड्या है जो वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे और अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। फिर सूर्यकुमार यादव का नाम आता है, जिनकी कुछ समय पहले ही सर्जरी हुई है। इस बीच केएल राहुल भी चोटिल हो गए थे, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान और फिर उन्होंने 2 टेस्ट मैच नहीं खेले हैं।

close whatsapp