बड़ी सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, लेकिन नहीं है टीम में Shami का नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

बड़ी सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, लेकिन नहीं है टीम में Shami का नाम

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए हाल ही में हुआ है टीम इंडिया का ऐलान।

Mohammed Shami (Image Credit-Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit-Instagram)

इन दिनों Mohammed Shami सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जहां वो लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी गेंदबाजी की रील वीडियो शेयर कर रहे हैं। ऐसे में फैन्स को भरोसा था कि, शमी की जल्द ही टीम इंडिया में वापसी हो जाएगी। लेकिन फैन्स के सारे सपने अचानक टूट गए, जिसके बाद शमी का एक बार फिर से टीम इंडिया में एक बड़ी सीरीज के लिए चयन नहीं हुआ है।

एक नई रिपोर्ट आई थी Mohammed Shami को लेकर

जी हां, Mohammed Shami को लेकर हाल ही में एक नई रिपोर्ट आई थी, जो उनके घरेलू क्रिकेट खेलने से जुड़ी थी। जहां इस रिपोर्ट की माने तो, जल्द ही शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। इस दौरान शमी पहला मैच कर्नाटक के खिलाफ खेलेंगे, वहीं दूसरे मैच में वो मध्यप्रेदश के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। वैसे रफ्तार का ये सौदागर आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया से खेलता हुआ नजर आया था।

टीम इंडिया में फिर से नहीं हुआ Shami का चयन

*बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए हाल ही में हुआ है टीम इंडिया का ऐलान।
*वहीं इस अहम सीरीज के लिए Mohammed Shami का नहीं हुआ टीम में चयन।
*साथ ही शमी की फिटनेस को लेकर BCCI की तरफ से नहीं आई कोई अपडेट।
*इस बीच शमी ने एक बार फिर से की अपनी गेंदबाजी करते हुए रील वीडियो शेयर।

Mohammed Shami ने हाल ही में ये रील वीडियो शेयर की थी

2 खिलाड़ियों का हुआ है पहली बार टेस्ट टीम में चयन

वहीं BGT के लिए टीम इंडिया में 2 नए चेहरे नजर आएंगे, जो पहली बार टेस्ट टीम में चुने गए हैं। जिसमें पहला नाम हर्षित राणा का है, रफ्तार का ये सौदागर कोच गौतम गंभीर का फेवरेट खिलाड़ी है। तो दूसरी ओर टेस्ट टीम में पहली बार नीतीश कुमार रेड्डी को भी चुना गया है, रेड्डी बल्लेबाजी के साथ अलावा तेज गेंदबाजी भी करते हैं और वो टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट रहने वाला है।

BGT के लिए कुछ इस प्रकार होगी टीम इंडिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp