टीम इंडिया में चयन ना होने से दुखी नहीं है Mohammed Siraj, अपनी दुनिया में मस्त है ये गेंदबाज
टीम इंडिया में अपना चयन ना होने से दुखी नहीं है Mohammed Siraj।
अद्यतन - Feb 14, 2025 5:03 pm

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज और वनडे सीरीज के लिए Mohammed Siraj को टीम में नहीं चुना गया था, साथ ही ये खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी नहीं चुना गया है। जहां इस फैसले से हर कोई हैरान था, लेकिन ये खिलाड़ी अपनी ही दुनिया में मस्त है और इसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
काफी ज्यादा निराश हुए थे Mohammed Siraj के फैन्स
हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव हुए हैं, जहां चोटिल बुमराह की जगह टीम में हर्षित राणा का चयन हुआ है और यशस्वी की जगह वरुण चक्रवर्ती टीम में आए हैं। ये देख Mohammed Siraj के फैन्स काफी ज्यादा नाराज थे, इन फैन्स का कहना था कि हर्षित की जगह टीम में सिराज को लिया जाना चाहिए था। वहीं हर्षित राणा कोच गौतम गंभीर के खास हैं, साथ ही उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया के लिए अपना वनडे डेब्यू किया है।
Mohammed Siraj तो टेंशन से बहुत दूर हैं इन दिनों
*टीम इंडिया में अपना चयन ना होने से दुखी नहीं है Mohammed Siraj।
*सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ज्यादा एक्टिव हैं ये तेज गेंदबाज।
*हाल ही में सिराज ने अपनी स्टाइलिश लुक में एक तस्वीर शेयर की इंस्टा स्टोरी पर।
*जिसमें सफेद रंग के कुर्ता पजामे में नजर आया रफ्तार का ये सौदागर।
ये तस्वीर शेयर की है इंस्टा स्टोरी पर Mohammed Siraj ने
