RP Singh ने की मोहसिन खान की जमकर तारीफ, कहा- उन्होंने आउट ऑफ द बॉक्स जाकर गेंदबाजी की - क्रिकट्रैकर हिंदी

RP Singh ने की मोहसिन खान की जमकर तारीफ, कहा- उन्होंने आउट ऑफ द बॉक्स जाकर गेंदबाजी की

आरपी सिंह ने कहा कि, उन्होंने बेहतर प्लान के साथ गेंदबाजी की।

Mohsin Khan And RP Singh (Photo Source: Twitter)
Mohsin Khan And RP Singh (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 63वें मुकाबले में मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं लखनऊ के गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। सबसे अच्छी गेंदबाजी आखिरी ओवर में लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने की, जिसकी बदौलत लखनऊ की टीम इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही।

उन्होंने बेहतर प्लान के साथ गेंदबाजी की- आरपी सिंह 

बता दें मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी की तारीफ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह ने भी की। दरअसल जियो सिनेमा पर बातचीत करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि, मोहसिन खान ने आउट ऑफ द बॉक्स जाकर गेंदबाजी की। उन्होंने एक लेंथ गेंद फेंकी, एक शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ और फिर उसके बाद एक यॉर्कर डाली। उन्होंने बेहतर प्लान के साथ गेंदबाजी की। वह जानते थे कि किन बल्लेबाजों के खिलाफ यॉर्कर काम करेगी।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, कैमरून ग्रीन एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन उनके बल्ले की गति थोड़ी अलग रही। उनके लिए मोहसिन खान की शार्ट लेंथ अच्छी थी। सब कुछ प्लान नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि, मुंबई को लगातार विकेट नहीं गंवाने चाहिए थे और उन्हें एक छोटी साझेदारी भी बनानी चाहिए थी। इशान किशन के आउट होने के बाद दवाब बढ़ गया। नेहाल वढ़ेरा और सूर्यकुमार यादव अच्छी तरह से स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए।

वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी पृथिव पटेल ने मार्कस स्टोनिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, स्टोनिस ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मैच की शुरुआत में पिच जैसी थी उस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले अपना पूरा समय लिया और फिर शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने आगे कहा कि, जिस तरह से पिच धीमी थी ऐसे में आपको बड़े शॉट्स लगाने के लिए ताकत की जरूरत थी। लेकिन जिस तरह से स्टोइनिस ने अच्छी पारी खेली और अंत तक नॉट आउट रहें वह वाकई शानदार था। वहीं अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई की टीम चौथे स्थान पर है और लखनऊ तीसरे स्थान पर है।

close whatsapp