आकाश चोपड़ा ने की मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, कहा- WPL के फाइनल में यह टीम….
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, मुंबई इंडियंस एक बेहतरीन टीम है। हालांकि, वे सिर्फ आठ खिलाड़ियों पर ही थोड़ी निर्भर जरूर है।
अद्यतन - मार्च 24, 2023 1:53 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। दरअसल WPL का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले WPL को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भविष्यवाणी की है, जिसमें आकाश चोपड़ा का नाम भी शामिल है।
बता दें भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस को लेकर भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि मुंबई की टीम यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत दर्ज करेगी। दरअसल हरमनप्रीत कौर और एलिसा हीली के नेतृत्व वाली टीमें 24 मार्च यानि आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
WPL में मुंबई इंडियंस बेहद मजबूत टीम- आकाश चोपड़ा
बता दें JioCinema पर “आकाशवाणी” शो में बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने कहा कि, मुंबई और दिल्ली पहले ही अंकतालिका में टॉप 2 में अपनी जगह बना चुकी है। ऐसे में आज शाम का खेल हमें बताएगा कि दोनों में से कौन सी टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। हालांकि मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना होगा। अगर इस मुकाबले में मजबूत महिला टीम की बात करें तो मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस बेहतर है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, मुंबई इंडियंस एक बेहतरीन टीम है। हालांकि, वे सिर्फ आठ खिलाड़ियों पर ही थोड़ी निर्भर जरूर है। कई बार, हमें तो यह भी नहीं पता होता कि इस टीम के अन्य तीन खिलाड़ी कौन हैं। दरअसल धारा गुर्जर, अमनजोत कौर और जिंतिमनी कलिता मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हैं। बता दें धारा गुर्जर को छोड़कर बाकि इन दोनों खिलाड़ियों ने आठ मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें काफी मुश्किल से ही बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का मौका मिला है। वहीं तीन गेम खेलने वाली धारा गुर्जर ने अपनी दो पारियों में सिर्फ चार गेंदों का सामना किया है।
बता दें मुंबई इंडियंस टीम की ताकत पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि- इसकी शुरुआत हेली मैथ्यूज से होती है। इस टीम में नैटली सीवर-ब्रंट एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। गेंद के अधिक स्पिन होने के बाद से अमेलिया केर ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है।