Most Hundreds in IPL

Most Hundreds in IPL : विराट कोहली 8 शतक के साथ टॉप पर, जोस बटलर ने लगाया 7वां शतक, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2024 में जोस बटलर अब तक दो शतक लगा चुके हैं

Virat Kohli and Jos Buttler
Virat Kohli and Jos Buttler

Most Hundreds in IPL: आईपीएल 2024 में अब तक कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जहां कई मैच के परिणाम आखिरी गेंद पर आए हैं। वहीं इस सीजन कई धमाकेदार शतक भी देखने को मिले हैं। जोस बटलर ने तो IPL 2024 में अब तक दो शतक ठोक दिए हैं। वहीं उनके अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, ट्रैविस हेड और सुनील नारायण भी शतक लगा चुके हैं।

बात की जाए आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालें खिलाड़ियों की, तो इस सूची में विराट कोहली टॉप पर नजर आते हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 8 शतक लगाया है, जो सबसे अधिक है। उनके पीछे जोस बटलर है, जिनके नाम 7 शतक है। इसमें से दो शतक तो बटलर ने इसी सीजन लगाए हैं।

टी-20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले क्रिस गेल ने आईपीएल में 6 शतक लगाए हैं। इसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 175 रन है। इस लिस्ट में केएल राहुल आईपीएल इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। वह इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं। इससे पहले वह आरसीबी, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ने शेन वॉटसन ने अपने 145 आईपीएल मैचों में चार शतक लगाए हैं। उनके नाम कुल 3874 रन हैं। डेविड वॉर्नर ने भी अपने आईपीएल करियर के दौरान चार शतक लगाए हैं। वॉर्नर इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आठ सीजन बिताए।

आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज (Most Hundreds in IPL)

  • विराट कोहली – 8
  • जोस बटलर – 7
  • क्रिस गेल – 6
  • केएल राहुल- 4
  • शेन वॉटसन- 4
  • डेविड वॉर्नर- 4

आईपीएल 2024 में सर्वाधिक शतक(Most Hundreds in IPL 2024)

  • जोस बटलर- 2
  • रोहित शर्मा -1
  • विराट कोहली- 1
  • ट्रैविस हेड -1
  • सुनील नारायण- 1

close whatsapp