2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
साल 2024 में अभी तक केवल पांच प्लेयर ने 50 सिक्स का आंकड़ा छुआ है।
अद्यतन - दिसम्बर 22, 2024 3:34 अपराह्न

मॉडर्न डे क्रिकेट में छक्के लगाना सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि तकनीक, टाइमिंग और कॉन्फिडेंस का खेल बन गया है। साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खिलाड़ियों ने अपनी विस्फोटक और तूफानी बल्लेबाजी से दुनियाभर के फैंस को इंटरटेन किया। इन बल्लेबाजों ने न केवल अपने लिए रन बनाए बल्कि टीम की जीत में भी अपना अहम योगदान दिया। इस आर्टिकल में हम आज आपको इस साल के सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज के बारे में बताएंगे।
1. मुहम्मद वसीम (61 छक्के) Muhammad Waseem

यूएई के बल्लेबाज मुहम्मद वसीम ने 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाकर सभी को चौंका दिया। वसीम ने अपनी टीम के लिए कई अहम पारियां खेली और बड़े शॉट्स लगाने में महारत हासिल की। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का ये सलामी बल्लेबाज मुहम्मद वसीम फिलहाल 2024 के ‘सिक्सर किंग’ हैं। उनका नाम शायद ही आपने सुना होगा। उनकी विस्फोटक शैली और आत्मविश्वास ने उन्हें इस सूची में सबसे ऊपर रखा।