चियान विक्रम की स्टारर कोबरा सिनेमाघरों में हुई रिलीज, इरफान पठान ने भी निभाया दमदार रोल
हाल ही में चियान विक्रम की फिल्म कोबरा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
अद्यतन - Sep 1, 2022 10:02 am

अजय ज्ञानमुथु की ‘कोबरा’ बुधवार, 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक्शन थ्रिलर फिल्म में मुख्य भूमिका चियान विक्रम निभा रहे हैं। इस फिल्म में वो प्रतिभाशाली गणितज्ञ/हत्यारे की भूमिका निभाते हैं। फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 25 अगस्त को रिलीज हुआ था। ट्रेलर में ऑस्कर विजेता एआर रहमान की म्यूजिक को सुनकर फैंस कभी प्रभावित हुए, जबकि केजीएफ की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी भी उसमें नजर आई थी।
खास बात ये है कि इस फिल्म से पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी अपना फिल्मी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म कोबरा की कहानी बेहद दमदार है। इरफान पठान ने भी अपने रोल को खूब बेहतरी से निभाया है। पूर्व क्रिकेटर, जो बड़े पर्दे पर पदार्पण कर रहे थे, उनके प्रयासों के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में काफी अच्छे से तमिल में भाषा में अपने डायलॉग्स को कहा है।
इरफान को एक विस्तारित भूमिका देने के लिए अजय ज्ञानमुथु की प्रशंसा की जानी चाहिए। क्योंकि कोई व्यक्ति जो बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रहा था उन्हें इस फिल्म में एक बड़ी भूमिका मिली है। लेकिन फिल्म वादे को पूरा नहीं करती है और फिल्म की एकमात्र हीरो विक्रम का चरित्र है, जो फिल्मों में कुछ आकर्षक एक्शन दृश्यों के साथ एक मायावी हत्यारे की भूमिका में है।
क्या है कोबरा फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी मधियाझगन उर्फ माधी (चियान विक्रम) के आस-पास घूमती है। माधी एक प्रतिभाशाली गणितज्ञ है। लेकिन इसके साथ ही वह हत्यारा भी है। वह इतनी सफाई से लोगों को मारता है कि किसी तरह का कोई सबूत नहीं छोड़ता। इसी दौरान वह एक ब्रिटिश के राजा की हत्या कर देता है, जिसके बाद वह अपने लुक्स को बदल कर घूमता है।
यही नहीं, माधी के पास कई पासपोर्ट हैं, जिसकी मदद से वह कई देशों की यात्रा करता है। वहीं, दुनिया के कुछ टॉप लीडर्स की हत्याओं ने तुर्की इंटरपोल अधिकारी असलान (इरफान पठान) की रातों की नींद उड़ा दी है। वहीं, चेन्नई के एक क्रिमिनालॉजी के छात्र की मदद से असलान को पता चलता है कि कोबरा नाम का एक अपराधी सभी हत्याओं के लिए जिम्मेदार है। फिल्म की कहानी में यहीं से ट्विस्ट आता है।
कुल मिलाकर, विक्रम को प्रोस्थेटिक्स के साथ खेलते देखना पसंद करने वाले सभी फैंस के लिए यह एक देखने वाली मूवी है। लेकिन एक सिनेमा देखने वाले के शौक़ीन लोगों लिए, यह कई पहलुओं में निराश कर सकता है, इसके अलावा इरफान पठान और आनंदराज के कुछ शक्तिशाली प्रदर्शन फैंस को प्रभावित कर सकते हैं।
इरफान पठान की मूवी को लेकर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
I am also feeling like an Interpol officer. Leaving for the movie show , couldn’t find a single pair of shoes. Ek tho rehne deta mere liye @irfanpathan #cobra#
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) August 31, 2022
Use this tweet as an “Appreciation tweet for @IrfanPathan’s greatest debut in #Cobra”. pic.twitter.com/D6huIDsQlo
— KARTHIK DP (@dp_karthik) August 31, 2022
#Cobra has been watched
Plays right to @chiyaan's strengths
A lot of interesting, big, and bold ideas. They are fascinating when they work, but they also spectacularly fail at times
It is a #Vikram show, as always@IrfanPathan is such a find!!!
Basically, #DRCS#CobraFDFS pic.twitter.com/Ymrz24RfCM
— Avinash Ramachandran (@Avinash_R13) August 31, 2022
A scene in #Cobra where @IrfanPathan says " Back to Chennai after a long time" reminds me of this pic.twitter.com/8M3UJE09un
— Manoj Maddy (@edits_manoj) August 31, 2022
https://twitter.com/VijayTrends47/status/1564869141709725696?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1564869141709725696%7Ctwgr%5E3534f168b3982c6d5738ea9dec88d4f782cb8378%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2F
https://twitter.com/kf_rajesh/status/1564830246813454336?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1564830246813454336%7Ctwgr%5E3534f168b3982c6d5738ea9dec88d4f782cb8378%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2F
Watched #Cobra #cobrareview@chiyaan Acting Always best….💥@IrfanPathan Looking Handsome 👌
@arrahman 💯 Quality 🔥 pic.twitter.com/E0MHtkJKOv— 🅰NU 🅱rizzLina (@Its__Anu) August 31, 2022