World Cup 2023: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर…पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे Shubman Gill..! आज पहुंचेंगे अहमदाबाद
डेंगू के चलते शुभमन गिल वर्ल्ड कप 2023 में भारत के पहले दो मैच का हिस्सा नहीं बने हैं।
अद्यतन - Oct 11, 2023 4:32 pm

Shubman Gill: ICC ODI World Cup 2023 का शानदार आगाज भारत में हो चुका है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेल रही है। इस मैच में भी भारतीय टीम शानदार फॉर्म दिखाते हुए नजर आ रही है। लेकिन इस वक्त शुभमन गिल टीम की बड़ी चिंता बने हुए हैं।
दरअसल डेंगू के चलते Shubman Gill भारत के पहले दो से बाहर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच से भी बाहर हो सकते हैं। लेकिन इस बीच शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है।
BCCI सूत्र ने दिया बड़ा अपडेट
भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) इस साल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जिसके चलते ही उन्हें चयनकर्ताओं ने शिखर धवन से पहले प्राथमिकता दी है। लेकिन वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले शुभमन डेंगू से पीड़ित हो गए और टीम और फैंस की चिंता बढ़ गई है। लेकिन हाल में शुभमन गिल को लेकर जो खबर आ रही है वो फैंस को राहत देने का काम कर सकती है।
बीसीसीआई के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा है कि, ‘शुभमन गिल (Shubman Gill) का हेल्थ अभी अच्छा है और वह आज चेन्नई से अहमदाबाद के लिए रवाना होने के लिए तैयार है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह गुरूवार को मोटेरा में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे या नहीं, उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है लेकिन अभी यह वास्तव में सुनिश्चित नहीं है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं।’ अहमदबाद पहुंच कर शुभमन गिल बीसीसीआई मेडिकल टीम की कड़ी निगरानी में रहेंगे जिसके बाद ही टीम द्वारा आगे कोई फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़े- अक्टूबर 11- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
प्लेटलेट्स कम होने के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे Shubman Gill
जानकारी के अनुसार शुभमन गिल (Shubman Gill) के प्लेटलेट्स काउंट 70000 तक गिर गए थे। जिसके चलते उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। लेकिन 24 घंटे बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। डेंगू जैसी बीमारी में शरीर काफी ज्यादा कमजोर हो जाता है। फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि शुभमन जल्दी से ठीक हो और वर्ल्ड कप में भारत के लिए जलवा बिखेरें।