अक्टूबर 11- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

अक्टूबर 11- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें

Cricket World (Image Credit- Twitter)
Cricket World (Image Credit- Twitter)

1. ‘पाकिस्तान के खिलाफ सचिन का शतक भारत से 2011 वर्ल्ड कप छीन लेता’: वीरेंद्र सहवाग ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज Virender Sehwag ने 2011 वर्ल्ड कप में Sachin Tendulkar से जुड़े मजेदार किस्से का खुलासा किया। आपको बता दें, सचिन तेंदुलकर 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शतक नहीं बना पाए थे, हालांकि भारत यह मैच 29 रनों से जीत गया था और फिर फाइनल में श्रीलंका को मात देकर 28 साल बाद आईसीसी खिताब जीता था। (पढ़ें पूरी खबर)

2. ICC World Cup 2023: कभी दर्द में था और कभी कर रहा था एक्टिंग: मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

10 अक्टूबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी और इस टूर्नामेंट का अपना लगातार दूसरा मैच जीता। मोहम्मद रिजवान ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान ऐसा देखा गया कि मोहम्मद रिजवान के पैर में खिंचाव आ गया था और उन्हें कई बार बल्लेबाजी करते समय दर्द में देखा गया। हालांकि जब मुकाबला खत्म हो गया तो मोहम्मद रिजवान ने अपनी चोट को लेकर बड़ा खुलासा किया। (पढ़ें पूरी खबर)

3. WBBL के आगामी सत्र में इस टीम की ओर से खेलेंगी चमारी अटापट्टू

महिला बिग बैश लीग के आगामी सीजन में श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू सिडनी थंडर की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी ने दी। बता दें, सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी ने चमारी अटापट्टू को विदेशी ड्राफ्ट में अपनी टीम में शामिल किया। (पढ़ें पूरी खबर)

4. CWC 2023: खतरे में है सचिन तेंदुलकर का आइकॉनिक रिकॉर्ड! रिकी पोंटिंग ने की विराट कोहली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान Ricky Ponting ने भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार Virat Kohli को लेकर बड़ी वाली भविष्यवाणी की है। रिकी पोंटिंग ने कहा विराट कोहली जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

5. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से पहले एबी डिविलियर्स ने स्टीव स्मिथ के विकेट को लेकर दिया बड़ा बयान

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में होने वाले मैच में स्टीव स्मिथ का विकेट काफी महत्वपूर्ण होगा। बता दें, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

6. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता मैच, लेकिन फिर भी इरफान पठान ने की पाक टीम की आलोचना

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना ​​है कि पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 में अपने आगामी मैचों में गेंद से बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि टूर्नामेंट में आने वाले चरण में बड़ी टीमें उन्हें बड़े लक्ष्य का पीछा इतनी आसानी से नहीं करने देगी।(पढ़ें पूरी खबर)

7. जसप्रीत बुमराह ने भारत को दिलाई पहली सफलता, इब्राहिम जादरान को आउट कर किया Unique सेलिब्रेशन

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि टीम को पहला झटका बहुत जल्द लग गया है। अफगानिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज इब्राहिम जादरान बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 28 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

8. क्रिकेट को छोड़ अब मोबाइल गेमिंग की दुनिया में नजर आएंगे हार्दिक पांड्या, वीडियो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बीजीएमआई की दुनिया में कदम रख रहे हैं। बीजीएमआई का मतलब है Battlegrounds Mobile India। यह एक खेल है जो तमाम लोग अपने मोबाइल पर खेलते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9. IND vs AFG: मैच भले ही भारत-अफगानिस्तान के बीच हो रहा हो, लेकिन महफिल तो धोनी ही लूटते हैं बाॅस

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 9वां मैच, आज 11 अक्टूबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?