IPL 2023: चेन्नई ने वीकएंड पर किया चिल, खिलाड़ियों ने एक साथ किया डिनर व गेम भी खेले, देंखे वीडियो
आईपीएल 2023 में कमल की फाॅर्म में चल रही है सीएसके
अद्यतन - May 8, 2023 7:29 pm

IPL 2023, CSK: आईपीएल टीम और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी 7 मई, रविवार को काफी रिलेक्स करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि मैनेजमेंट ने रविवार की शाम खिलाड़ियों के लिए एक डिनर पार्टी आयोजित की, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने परिवार साथ शिरकत की और इस दौरान वे सभी गेम खेलते हुए भी नजर आए।
बता दें कि खिलाड़ियों के चिल करने की वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते वक्त फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा- किंग्स एरिना में टीम डिनर के लिए एक साथ जैमिंग से पहले कुछ गेमिंग! साथ ही वीडियो में धोनी और दीपक चाहर को एक टाॅय गन चलाते हुए देखा जा सकता है।
देंखे सीएसके के खिलाड़ियों के चिल करने की वीडियो
Some Gaming before Jamming together for the Team dinner at Kings arena! 🕹️🎮#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/EWNhmkkv4g
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 8, 2023
आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है CSK
बता दें कि आईपीएल के जारी 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वक्त खेले गए 11 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है तो उसे इस दौरान 4 मैचों का हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके इस वक्त 13 अंको के साथ पाॅइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है।
सीएसके से आगे गुजरात टाइटंस 16 अंको के साथ पहले नंबर पर मौजूद है, तो वहीं 11 अंको के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर अब धोनी एंड कंपनी 10 मई, बुधवार को आईपीएल के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करती हुई नजर आएगी। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।