मैदान के बाहर आम आदमी की तरह रहना पसंद करते हैं MS Dhoni, ये वीडियो है इस बात का सबूत - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैदान के बाहर आम आदमी की तरह रहना पसंद करते हैं MS Dhoni, ये वीडियो है इस बात का सबूत

रांची में GYM सेशन के बीच से धोनी का एक वीडियो आया सोशल पर सामने।

MS Dhoni  (Image Credit- Instagram)
MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

मैदान के बाहर की लाइफ MS Dhoni एक आम आदमी की तरह बिताना पसंद करते हैं, कभी वो रांची में कार या बाइक लेकर सैर करने निकल जाते हैं। तो कभी वो रास्ते पर लोगों से पता पूछने लग जाते हैं, फैन्स को माही की ये सादगी काफी ज्यादा ही पसंद आती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी धोनी ने किया है, जिसका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

हाल ही में बुलेट चलाते हुए स्पॉट हुए थे MS Dhoni

इन दिनों MS Dhoni रांची में हैं, ऐसे में हर दिन उनका कोई ना कोई नया वीडियो सामने आ जाता है। इस बीच माही का एक वीडियो काफी वयारल हुआ था, जिसमें धोनी एक रॉयल एनफील्ड की बुटेल पर अपना ऑटोग्राफ दे रहे थे। वहीं ऑटोग्राफ देने के बाद माही उस बुलेट को चलाते हुए भी नजर आए थे और वो वीडियो हद से ज्यादा वायरल हुआ था।

MS Dhoni की ये सादगी दिल जीत लेती है फैन्स का

*रांची में GYM सेशन के बीच से धोनी का एक वीडियो आया सोशल मीडिया पर सामने।
*इस वीडियो में MS Dhoni अपने GYM के दोस्त का जन्मदिन मनाते हुए दिख रहे हैं।
*फैन्स को पसंद आई माही की सादगी, कमेंट कर लिखा-केक संग खास रिश्ता है धोनी का।
*धोनी के इस तरह के वीडियो हर महीने सामने आते रहते हैं इंस्टाग्राम पर।

अपने GYM के दोस्त का जन्मदिन मनाते हुए MS Dhoni

माही के बुलेट वाले वीडियो पर भी डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KrishnaKant Gupta » (@bcci_krishna)

फैन्स को बस अब IPL 2025 का इंतजार है

दूसरी ओर धोनी के फैन्स को अब IPL 2025 का इंतजार है, जिसमें एक बार फिर से माही CSK टीम से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। जहां इस बार चेन्नई टीम ने धोनी को एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है, साथ ही वो करीब 4 करोड़ की रकम में रिटेन हुए हैं। ऐसे में फिर से CSK टीम से दोबारा धोनी चौके और छक्कों की बारिश करते हुए नजर आएंगे, जिसके लिए वो कुछ ही दिनों में अभ्यास शुरू कर देंगे।

close whatsapp