एमएस धोनी को अपने म्यूजिक इवेंट में देख सलीम-सुलेमान हुए बेहद उत्साहित, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

एमएस धोनी को अपने म्यूजिक इवेंट में देख सलीम-सुलेमान हुए बेहद उत्साहित, आप भी देखें वीडियो

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को मशहूर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट के एक म्यूजिक इवेंट का जमकर लुफ्त उठाते हुए देखा गया।

MS Dhoni (Pic Source-X)
MS Dhoni (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। हालांकि, आगामी सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जाएगा।

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को मशहूर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट के एक म्यूजिक इवेंट का जमकर लुफ्त उठाते हुए देखा गया। इसका वीडियो सलीम मर्चेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है।

सलीम मर्चेंट ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा है कि, ‘महेंद्र सिंह धोनी के साथ पिछली रात में काफी ज्यादा बातचीत हुई। चक दे परफॉर्म करते समय काफी मजा आया।’

यह रहा सलीम मर्चेंट का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salim Merchant (@salimmerchant)

बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भले ही महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो, लेकिन उनके तमाम फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को आईपीएल में खेलते हुए देखने के लिए हमेशा ही बेताब रहते हैं। आईपीएल 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।

हालांकि, 2024 सीजन की शुरू होने से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी ने CSK की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया। आगामी सीजन में भी धोनी को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। तमाम फैंस इस बात से काफी खुश है कि धोनी ने आगामी सीजन में भी खेलने के लिए हामी भर दी है।

वहीं आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने ऐसे कई बेहतरीन खिलाड़ियों पर बोली लगाई है, जो आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की निगाहें इस चीज पर जरूर होगी कि वो 2025 सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करें और अपनी टीम को एक और बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?