Anant-Radhika को धोनी ने दिया खास अंदाज में आशीर्वाद, तस्वीर शेयर कर माही ने कपल के लिए लिखी मन की बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

Anant-Radhika को धोनी ने दिया खास अंदाज में आशीर्वाद, तस्वीर शेयर कर माही ने कपल के लिए लिखी मन की बात

महेंद्र सिंह धोनी ने आज यानी 14 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को सोशल मीडिया के जरिए उनकी शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

MS Dhoni Congrats Anant Ambani and Radhika Marchant On There Wedding (Pic Source-X)
MS Dhoni Congrats Anant Ambani and Radhika Marchant On There Wedding (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के सेरेमनी में हिस्सा लिया था। महेंद्र सिंह धोनी ने आज यानी 14 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को सोशल मीडिया के जरिए उनकी शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी की सेरेमनी मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई थी। दुनियाभर के तमाम प्रसिद्ध हस्तियों ने इसमें शिरकत ली। क्रिकेट जगत के कई लोग भी यहां इस शादी का हिस्सा बनने आए थे। महेंद्र सिंह धोनी भी इस शादी में पहुंचे।

धोनी ने आज यानी 14 जुलाई को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो राधिका मर्चेंट के गले मिल रहे हैं और दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन पर लिखा कि, ‘राधिका आपकी यह खूबसूरत हंसी कभी ना खत्म हो। अनंत आप ऐसे ही राधिका को हसांते रहे और उनकी देखभाल करें। आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों से और हंसी से भरी रहे। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत जल्द आपसे मुलाकात होगी।’

यह रहा महेंद्र सिंह धोनी का पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ही काम एक्टिव रहते हैं और यह बात कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी बताई है। हालांकि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी में उन्हें खुद तस्वीर को क्लिक करते हुए देखा गया।

भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा गया था और अब 2025 सीजन में भी एक बार फिर से उन्हें इसी फ्रेंचाइजी की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी के फैन फॉलोइंग से भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?