IPL 2023: टेबल टाॅपर धोनी की सीएसके की जीत का क्या है मूलमंत्र, हरभजन सिंह ने किया खुलासा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: टेबल टाॅपर धोनी की सीएसके की जीत का क्या है मूलमंत्र, हरभजन सिंह ने किया खुलासा 

आईपीएल 2023 में खेले गए 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज कर चुकी है चेन्नई सुपर किंग्स

Harbhajan Singh and CSK (Image Credit- Twitter)
Harbhajan Singh and CSK (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 अभी तक चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार रहा है। टीम ने खेले गए सात मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है और पाॅइंट टेबल में इस समय 10 अंको के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। चेन्नई के पास 10 अंको के साथ दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस मौजूद है।

तो वहीं आज 27 अप्रैल, गुरूवार को धोनी एंड कंपनी का सामना राजस्थान राॅयल्स से जयपुर में हो रहा है। तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सीएसके की जीत का मूलमंत्र फैंस के साथ साझा किया है।

हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान राॅयल्स के बीच मैच होने से पहले हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स के गेम प्लान पर बड़ा बयान दिया है। भज्जी ने सीएसके को लेकर कहा- एमएस धोनी की सीएसके की जीत का मंत्र यही है कि वह खिलाड़ियों को बैक करते हैं उसकी पंसदीदा बल्लेबाज क्रम का समर्थन करते हैं।

हरभजन ने आगे कहा- धोनी भी खिलाड़ियों का खूब समर्थन करते हैं और यही एक वजह है कि सीएसके एक चैंपियन टीम है। वह अपने गेम प्लान से बार-बार या हरेक मैच के बाद नहीं भटकता है। सीएसके के खिलाड़ियों को टीम मैनेजमेंट और धोनी में विश्वास करने की जरूरत है। वे तब ही प्रदर्शन कर सकते हैं जब धोनी और मैनेजमेंट उन्हें समझते हैं।

दूसरी ओर आपको धोनी के बारे बताएं तो वह आईपीएल में दिन-प्रतिदिन नए रिकाॅर्ड बनाते जा रहे हैं। धोनी हाल में ही एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने थे, तो आईपीएल 218 मैचों में कप्तानी करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। साथ ही उनकी कप्तानी का जीत का प्रतिशत 58.71 है। साथ ही वह लीग में 5 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सांतवे खिलाड़ी बने थे।

close whatsapp