'घर में तो पत्नी ही नंबर वन होती है'- फैन के सवाल पर माही का मजेदार जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘घर में तो पत्नी ही नंबर वन होती है’- फैन के सवाल पर माही का मजेदार जवाब

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं।

Sakshi Dhoni and MS Dhoni
Sakshi Dhoni and MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लिए हुए लगभग दो साल से अधिक का समय बीत चुका है। फिर भी, ऐसा नहीं लगता कि उनकी फैन फॉलोइंग पर इसक कोई ज्यादा असर पड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन की शुरुआत से पहले, धोनी ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद हर कोई उनका दीवाना हो गया है।

एक कप्तान, विकेटकीपर और फिनिशर के रूप में धोनी ने अपनी खास पहचान बनाई। सालों तक धोनी हर मामले में नंबर वन रहे, लेकिन अपने ही घर में धोनी नंबर वन नहीं हैं। धोनी के घर पर उनकी पत्नी यानी की साक्षी नंबर वन है, ऐसा कोई और नहीं बल्कि माही ने खुद कहा है। नए सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में धोनी ने फैंस से बातचीत की और इस दौरान एक फैन ने उनसे कुछ ‘निजी सवाल’ किए।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी का एक वीडियो अपलोड किया है। यह वीडियो इंडिया सीमेंट्स के एक इवेंट का है, जिसमें धोनी शामिल हुए थे। इस इवेंट में एक फैन ने धोनी से कहा कि क्या मैं आपसे एक निजी सवाल पूछ सकता हूं। इस पर धोनी ने कहा- आप मुझसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं, उसका जवाब देना है या नहीं यह मेरे हाथों में है।

धोनी के फैन ने उनसे कहा कि, आप सभी जगह नंबर वन हैं, लेकिन जब शाम को घर जाते हैं तो वहां कौन नंबर वन है। इसके जवाब में धोनी कहते हैं। आप पीछे मुडकर देखेंगे तो आधे लोग हंस रहे होंगे क्योंकि सभी को पता है कि घर में तो पत्नी ही नंबर वन होती है। यह सुनकर सभी लोग फिर से हंसने लगते हैं। यह वीडियो देखकर फैंस धोनी के मजाकिया अंदाज की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखिए चेन्नई सुपर किंग्स के फैन का वह वीडियो

ICC ODI विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला धोनी के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। लगभग एक साल बाद, विकेटकीपर बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। हालांकि उसके बाद से वो अभी तक लगातार CSK के लिए खेल रहे हैं।

close whatsapp