देखिए कैसे यूएई में अभ्यास सत्र के दौरान ऋतुराज गायकवाड को समझाते नजर आए धोनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

देखिए कैसे यूएई में अभ्यास सत्र के दौरान ऋतुराज गायकवाड को समझाते नजर आए धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी यूएई में टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad. (Photo Source: YouTube)
MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad. (Photo Source: YouTube)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का दूसरा फेज को शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम का समय बचा है। 3 बार की IPL विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स अपने कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के साथ यूएई पहुंच चुकी है। जहां पर उन्होंने क्वारंटाइन में समय बिताने के बाद अब अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। टीम के साथ यूएई में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सुरेश रैना, दीपक चाहर, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा और युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ टीम के साथ अभ्यास करते दिखे।

अभ्यास सत्र के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी युवा खिलाड़ियों के साथ काफी व्यस्त दिखाई दिए। जिसमें वह ऋतुराज गायकवाड को नेट्स में बल्लेबाजी की टिप्स देते हुए नजर आए। इस समय चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी में अभ्यास कर रही है।

टीम के अभ्यास सत्र का जो वीडियो सामने आया है, उसमें खिलाड़ी जहां अभ्यास करते हुए दिखाई दिए तो वहीं धोनी सभी को काफी करीब से देखते रहे। जबकि गायवाड़ के साथ उन्होंने अधिक समय व्यतीत करने के साथ बल्लेबाजी के बारे में कुछ विशेष समझाते हुए दिखाई दिए।

ऋतुराज के लिए IPL का दूसरा फेज है काफी महत्वपूर्ण

ऋतुराज गायकवाड को चेन्नई सुपर किंग्स की खोज के तौर पर देखा जा सकता है। IPL 2020 में गायकवाड को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज खेलने का मौका मिला था। हालांकि साल 2021 के IPL पहले फेज में उनका फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा था। 7 मैचों में गायकवाड के बल्ले से 196 रन देखने को मिले थे।

फाफ डू प्लेसिस के साथ मिलकर ऋतुराज को काफी बड़ी जिम्मेदारी निभानी है, ताकि टीम इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह को आसानी से पक्का कर सके, वहीं वह इस प्रदर्शन के जरिए चयनकर्ताओं का ध्यान भी अपनी तरफ खीच सकें। पिछले कुछ समय से ऋतुराज का लिस्ट ए में भारतीय ए टीम के लिए काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है। ऋतुराज को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान 2 मैचों में खेलने का मौका मिला था। जिसमें वह 2 पारियों में 35 रन बनाने में कामयाब हुए।

यहां पर देखिए चेन्नई सुपर किंग्स के अभ्यास सत्र का वीडियो:

close whatsapp