'डाॅक्टरों ने मुझे...' IPL से रिटायरमेंट को लेकर बोले MS Dhoni  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘डाॅक्टरों ने मुझे…’ IPL से रिटायरमेंट को लेकर बोले MS Dhoni 

26 अक्टूबर, गुरूवार को बैंगलोर में एक इवेंट के दौरान धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बातचीत की है। 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद पूर्व भारतीय और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी ने कहा था कि वह आईपीएल का एक और सीजन खेलना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि इसके लिए उन्हें 9 महीने कड़ी मेहनत करनी होगी और अगले 6-7 महीने उनके बाॅडी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

तो वहीं अब धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बैंगलोर में 26 अक्टूबर को हुए एक कार्यक्रम में बातचीत की है। गौरतलब है कि धोनी आईपीएल 2023 के दौरान आखिरी के मैचों में घुटने पर नी कैप पहनते हुए नजर आए थे, तो वहींं आईपीएल के ठीक बाद धोनी ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन कराया था।

MS Dhoni ने रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि बैंगलोर में हुए इस कार्यक्रम में धोनी ने हिदुंस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार कहा- घुटना ऑपरेशन की वजह से बच गया है। और रिहैब के बाद डाॅक्टर्स ने मुझे बताया कि आप नवंबर तक अच्छा महसूस करेंगे, लेकिन डेली रूटिन में आपको कोई समस्या नहीं होगी।

धोनी द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर धोनी का घुटना नवंबर 2023 तक पूरी तरह से फिट व रिकवर हो जाता है तो वह आईपीएल के 17वें सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि नवंबर 2023 के बाद धोनी अपने आईपीएल करियर पर क्या फैसला करने वाले हैं?

MS Dhoni का आईपीएल करियर

तो वहीं आपको धोनी के आईपीएल करियर के बारे में जानकारी दें तो चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाने के अलावा, उन्होंने कुल 250 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 38.79 की औसत से 5082 रन बनाए थे। इसके अलावा धोनी ने आईपीएल में 24 शतक भी जड़े हैं।

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: ‘टोफू से लेकर डिम सम्स’ ये है वर्ल्ड कप में Virat Kohli की शानदार डाइट जिससे रहते हैं वे सुपरफिट

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?