‘एक गेंदबाज के तौर पर हमें आजादी देते हैं’- MS Dhoni को लेकर बोले Yuzvendra Chahal
Team India के लिए लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में चहल ने धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया था।
अद्यतन - अगस्त 6, 2023 2:40 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) टी-20 फाॅर्मेट में Team India की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। फिल्हाल वह टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे (India Tour Of Westindies) पर हैं और पांच मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं।
बता दें कि चहल ने 2016 में व्हाइट बाॅल क्रिकेट के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। तो वहीं अब चहल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलने के लिए एकदम तैयार हैं। हालांकि, इस मैच से पहले युजवेंद्र ने पूर्व कप्तान MS Dhoni को लेकर बड़ा बयान दिया है। चहल का कहना है कि एक गेंदबाज के तौर पर आपको धोनी अधिक स्वतंत्रता देते हैं।
ये भी पढ़ें- बल्लेबाजी में फेल Suryakumar Yadav हैं टेंशन फ्री, आराम से कर रहे हैं CHILL
MS Dhoni को लेकर Yuzvendra Chahal ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलने से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में युजवेंद्र चहल ने बड़ा बयान दिया है। चहल ने धोनी को लेकर कहा- मैं इसे इस तरह देखता हूं कि परिवार में चार भाई हैं। सबसे बड़े भाई हैं माही भाई, फिर विराट, रोहित और हार्दिक। पहले जैसे ही बात है, कुछ नहीं बदला है।
चहल ने आगे कहा- मैदान पर हर कोई चाहता है कि उसकी टीम जीते, लेकिन एक गेंदबाज के तौर पर वह (एमएस धोनी) हमें आजादी देते हैं। यह आजादी हमें पहले मिलती थी, वही आजादी अब हमें हार्दिक दे रहे हैं। हम (गेंदबाज) अपनी फील्ड खुद तय कर सकते है।
हार्दिक पांड्या भी एक पसंदीदा गेंदबाज है। यदि कोई प्लान काम नहीं करता है तो वह अपने इनपुट देता है। इसलिए जब लीडरशिप की बात आती है तो ज्यादा कुछ बदला नहीं है। गेंदबाज को टीम इंडिया में हमेशा अपने कप्तान से वह आजादी मिली है, जैसी उसे जरूरत होती है।