ट्रैफिक में फंसे होने के बाद भी धोनी ने इस तरह पूरी की फैंस की खास विश, वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि यह वीडियो तब का है जब धोनी सर्जरी के लिए मुंबई जा रहे थे।
अद्यतन - जून 4, 2023 7:23 अपराह्न

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का परफॉर्मेंस शानदार रहा। उसने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। CSK के इस जीत के पीछे का कारण खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी भी रही। उन्होंने शानदार कप्तानी कर अपनी टीम को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
आपको बता दें धोनी की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। फैंस माही की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। वह भी अपने फैंस की विश को पूरी करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रैफिक में फंसे हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, धोनी ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी गाड़ी में बैठे हैं, तभी एक फैन उनके पास आता है और उनसे सेल्फी की मांग करता है। धोनी भी उस फैन को मना नहीं करते और विंडो ग्लास नीचे करके तुरंत मुस्कुराकर अपने फैन को सेल्फी दे देते हैं।
धोनी ने इस तरह से की अपनी फैंस की विश पूरी
धोनी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस भी धोनी की खूब तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो तब का है जब धोनी मुंबई अपने सर्जरी के लिए जा रहे थे।
आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में धोनी पूरी तरह से फिट नहीं थे। घुटने में चोट के उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2023 के दौरान धोनी लगातार घुटने की चोट से जूझ रहे थे। इस वजह से उन्होंने आईपीएल खत्म होने के बाद ही सर्जरी कराने का फैसला किया। उनके घुटने की सर्जरी सफलता पूर्वक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हो चुकी है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कुछ महीने लग जाएंगे। वहीं फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।