टॉम मूडी ने की धोनी की जमकर तारीफ, कहा- वह पूरी दुनिया में टी20 के बेस्ट कप्तान हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

टॉम मूडी ने की धोनी की जमकर तारीफ, कहा- वह पूरी दुनिया में टी20 के बेस्ट कप्तान हैं

टॉम मूडी ने कहा कि, मेरे ख्याल से टी20 में धोनी अब तक के सबसे बेहतरीन कप्तान रहे हैं।

MS Dhoni And Tom Moody (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni And Tom Moody (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन कमाल का रहा है। बता दें इन दोनों ही टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। वहीं आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए CSK और GT आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी।

बता दें कई दिग्गज खिलाड़ी धोनी की कप्तानी की अक्सर तारीफ करते नजर आएं हैं। वहीं हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी ने भी चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि पूरी दुनिया भर में धोनी से बेस्ट कप्तान टी20 क्रिकेट के लिए कोई भी नहीं है। हालांकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के लिए बेस्ट कप्तान धोनी को नहीं माना है।

टी20 में धोनी अब तक के सबसे बेहतरीन कप्तान हैं- टॉम मूडी 

बता दें ESPNcricinfo पर बातचीत करते हुए टॉम मूडी ने कहा कि, मेरे ख्याल से टी20 में धोनी अब तक के सबसे बेहतरीन कप्तान रहे हैं। उन्होंने इस सीजन इसका उद्दाहरण भी दिया है। लेकिन वहीं अगर आप टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो यहां पर मैं धोनी का नाम नहीं लूंगा।

बता दें पिछले कुछ महीने से यह खबरे आ रही थी कि धोनी का एक प्लेयर के तौर पर यह आखिरी आईपीएल होगा। हालांकि कुछ दिन पहले ही धोनी ने इसपर बात करते हुए यह हिंट्स दिया था कि, रिटायरमेंट के बारे में सोचने के लिए उनके पास 8 से 9 महीने हैं। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि शायद वह अगला आईपीएल सीजन भी खेलें।

वहीं अगर आईपीएल फाइनल मुकाबले की बात करें तो गुजरात और चेन्नई की टीम आज आईपीएल टाइटल जीतने के लिए एक दूसरे से भिड़ेगी। बता दें CSK जहां यह मुकाबला जीतकर पांचवीं बार आईपीएल टाइटल अपने नाम करना चाहेगी तो वहीं गुजरात भी इस मुकाबले को जीतकर दूसरी बार आईपीएल टाइटल विनर बनना चाहेगी।

close whatsapp