अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में धोनी, हार्दिक और सलमान खान ने साथ में जमकर किया डांस, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में धोनी, हार्दिक और सलमान खान ने साथ में जमकर किया डांस, आप भी देखें वीडियो

दोनों क्रिकेट खिलाड़ी और सलमान खान को प्रसिद्ध गाना जुम्मे की रात में डांस करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है

Hardik Pandya and Indian Players In anant-Radhika Sangeet Ceremony (Pic Source-X)
Hardik Pandya and Indian Players In anant-Radhika Sangeet Ceremony (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को साथ में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में जमकर डांस करते हुए देखा गया। यह संगीत सेरेमनी मुंबई में आयोजित की गई।

दोनों क्रिकेट खिलाड़ी और सलमान खान को प्रसिद्ध गाना जुम्मे की रात में डांस करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यही नहीं इस वीडियो में रणवीर सिंह और दोनों अंबानी भाइयों को भी साथ में डांस करते हुए देखा गया। इस कार्यक्रम में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे। बता दें, भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया।

यह रही वीडियो:

अंबानी परिवार ने हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को संगीत सेरेमनी में किया सम्मानित

हाल ही में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। इसी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में अंबानी परिवार ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को सभी लोगों के सामने सम्मानित किया।

यह तीनों ही खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि नीता अंबानी इन तीनों ही खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रही है।

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो को साझा किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘मुश्किल समय ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है लेकिन मुश्किल लोग ऐसा कर दिखाते हैं। नीता अंबानी ने भारतीय टीम के शानदार अभियान के लिए टीम के खिलाड़ियों का शानदार तरीके से स्वागत किया।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?