IPL 2023 से पहले नेट्स में बड़े-बड़े छक्के लगा रहे हैं MS Dhoni, वीडियो देख गेंदबाज के छूट जाएंगे पसीने
234 मैचों में 4978 रन बना चुके हैं आईपीएल में माही
अद्यतन - जनवरी 31, 2023 5:07 अपराह्न

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी एक बार फिर से बड़ी तैयारियां करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले एमएस धोनी ने सीजन शुरू होने से पहले ही तैयारी शुरू कर दी है।
बता दें कि थाला धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी मैदान पर बड़े-बड़े शाॅट लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अभी से कमर कस ली है।
देंखे धोनी की वायरल वीडियो
MS Dhoni smashing 6s during today’s practice session! #Dhoni #IPL2023 #CSK @msdhoni pic.twitter.com/ZiVROmMVs4
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 30, 2023
आईपीएल 2023 धोनी का हो सकता है आखिरी सीजन
बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2023 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। तो वहीं आगामी सीजन में वह टीम को पांचवा खिताब दिलवाने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि धोनी अब तक चेन्नई को कुल चार बार (2010, 2011, 2018, 2021) आईपीएल का चैंपियन बना चुके हैं।
साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 41 साल के धोनी अब तक आईपीएल में 234 मैच खेल चुके हैं जिसमें वह 39.2 की औसत से 4978 रन बना चुके हैं। इस दौरान धोनी के बल्ले से 50 अर्धशतक निकले हैं।
तो वहीं आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल 23 दिसंबर को हुए आईपीएल ऑक्शन में कुछ शानदार खिलाड़ी खरीद अपनी टीम में शामिल किए हैं। नीलामी में चेन्नई ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रूपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था।
तो वहीं स्टोक्स के अलावा सीएसके ने अजिंक्य रहाणे, काईल जेमिसन, निशांत संधू, भगत वर्मा, अजय मंडल और शेख रसीद को भी अपनी टीम में जोड़ा है। खैर देखने लायक बात होगी कि पिछली बार अंकतालिक में 9वें स्थान पर रहने वाली सीएसके आईपीएल 2023 में कैसा प्रदर्शन करती है।