धोनी है इस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी की पत्नी के पसंदीदा क्रिकेटर
अद्यतन - Feb 4, 2019 10:05 pm

खेल की बारिकियों को पकड़ने में उनका कोई सानी नहीं है और कहने वाले कहते हैं कि उनका दिमाग तो कम्प्यूटर से भी तेज चलता है।
एमएस धोनी को पसंद करने वालों में भुवनेश्वर कुमार की पत्नी भी शामिल हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज भुवी की पत्नी नुपूर ने धोनी को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया।
हाल ही में नुपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग के जरिये फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने पूछा कि भुवनेश्वर को छोड़ आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है? नुपूर ने तुरंत धोनी का नाम लिया और यह जान माही के फैंस भी बेहद खुश हुए। इस समय तो धोनी जोरदार फॉर्म में हैं। बल्ले और कीपिंग के जरिये बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
भुवनेश्वर और नुपूर एक-दूसरे को कितना चाहते हैं यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। समय-समय पर दोनों के फोटो देखने को मिलते हैं। भुवी और नुपूर ने प्रेम विवाह किया है। मजेदार बात यह है कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं।

भुवी जहां क्रिकेट खिलाड़ी हैं वहीं उनकी पत्नी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दोनों ने मेरठ में नवंबर 2017 में शादी की थी। इस के बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेसप्शन भी दिया था।
भुवी इस समय भारत के अहम तेज गेंदबाज हैं और विश्व कप में भारत का प्रदर्शन बहुत कुछ भुवी के प्रदर्शन पर भी निर्भर करता है।