चेन्नई सुपर किंग्स की नई फ्लाइट को देख हैरान रह गए महेंद्र सिंह धोनी, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एमएस धोनी CSK की नई फ्लाइट को काफी करीब से देख रहे हैं।
अद्यतन - दिसम्बर 29, 2024 9:30 अपराह्न

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब अपने नाम किया।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी CSK की नई फ्लाइट को काफी करीब से देख रहे हैं। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। दिग्गज खिलाड़ी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है।
हालांकि, आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ओर से महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जाएगा। तमाम फैंस इस बात से काफी खुश है कि आईपीएल के आगामी सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘Well, Well, Well, Coincidence’
यहां देखें वीडियो:
MS Dhoni looking at the new flight of CSK for IPL 2025. 💛 pic.twitter.com/nM7quPk9C9
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 29, 2024
आईपीएल 2025 में सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए आएंगे नजर
आईपीएल 2024 में यह देखा गया था कि महेंद्र सिंह धोनी जिस भी स्टेडियम में खेलने के लिए आए थे, वहां उनके फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए जमकर चीयर किया था। आगामी सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले 2024 सीजन में गायकवाड़ की कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। अब देखना है कि आगामी सीजन में टीम उनकी कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करती है।