डेवोन कॉनवे ने की धोनी की जमकर तारीफ, कहा- उनके साथ खेलना मानो……
निश्चित रूप से महेंद्र सिंह धोनी के साथ होने से हर खेल घरेलु मैच जैसा है।
अद्यतन - अप्रैल 24, 2023 4:56 अपराह्न

रविवार 23 अप्रैल को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबले में CSK ने शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया और स्टेडियम में कोलकाता से ज्यादा चेन्नई के फैंस नजर आए। वहीं CSK की ओर से सबसे अच्छी पारी डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने खेली।
महेंद्र सिंह धोनी के साथ होने से हर खेल घरेलु मैच जैसा है- डेवोन कॉनवे
वहीं KKR के खिलाफ अच्छी पारी खेलने के बाद चेन्नई के खिलाड़ी डेवोन कॉनवे ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। उनका मानना है कि भारत में MS Dhoni की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण हर खेल घरेलु खेल जैसा लगता है। बता दें मैच के बाद डेवोन कॉनवे ने कहा कि, यहां चेन्नई में जो संस्कृति है वह बहुत खास है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, निश्चित रूप से महेंद्र सिंह धोनी के साथ होने से हर खेल घरेलु मैच जैसा है। इसके साथ ही उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ हुए साझेदारी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है ऋतू के साथ मेरी साझेदारी बेहतरीन रही। बहुत सारा क्रेडिट ऋतू को देने की जरूरत है।
डेवोन कॉनवे ने कहा कि, मैं बस जितना हो सके उतना मैं स्पष्ट होने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे हमेशा इस बात की समस्या रही है जब गेंद शरीर पर आती है लेकिन मैं इससे उबर रहा हूं।अपने पैरों को स्पिनर्स के खिलाफ इस्तेमाल करके मैं अच्छी स्थिति में पहुंच जाता हूं और मोमेंटम प्राप्त करता हूं।
बता दें आईपीएल 2023 में डेवोन कॉनवे काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही खेले गए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मैच में अर्धशतक जड़ा। दरसअल आईपीएल 2023 में उन्होंने लगातार चौथा अर्धशतक जड़ा और वह इस लीग में ऐसा करने वाले छठे बल्लेबाज भी बन गए हैं।