धोनी जमीन से जुड़े कप्तान हैं, ये चीज उन्हें रोहित-विराट से भी काफी ज्यादा महान बनाती है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी जमीन से जुड़े कप्तान हैं, ये चीज उन्हें रोहित-विराट से भी काफी ज्यादा महान बनाती है!

चेपॉक स्टेडियम का एक वीडियो किया CSK टीम ने शेयर।

Virat Kohli, MS Dhoni & Rohit Sharma (Photo Source; Twitter)
Virat Kohli, MS Dhoni & Rohit Sharma (Photo Source; Twitter)

हर दिन CSK टीम से जुड़ा कोई ना कोई वीडियो वायरल हो जाता है, कभी धोनी तो कभी सर जडेजा इन वीडियो में नजर आ जाते हैं। साथ ही लंबे इंतजार के बाद ये टीम अपने होम ग्राउंड पर खेलने उतरने वाली है, जिसे लेकर चेन्नई के मैदान को तैयार किया जा रहा है और इस तैयारी में टीम के थाला भी साथ दे रहे हैं।

धोनी की टीम लंबे समय बाद खेलगी होम ग्राउंड पर

जी हां, कोरोना का असर सबसे ज्यादा IPL के मैचों पर देखने को मिला था, जहां पहले लीग के मैच UAE में हुए और फिर मुंबई-अहमदाबाद में। लेकिन लंबे इंतजार के बाद सभी टीमें अपने-अपने होम ग्राउंड पर खेलती हुई नजर आएंगी इस सीजन से, जिसमें CSK टीम का नाम भी शामिल है।

ये सादगी धोनी को विराट-रोहित से सबसे ज्यादा अलग बनाती है!

*चेपॉक स्टेडियम का एक वीडियो किया CSK टीम ने शेयर।
*इस वीडियो में धोनी ने किया अब तक का सबसे अलग काम।
*चेपॉक स्टेडियम की कुर्सियों को पीले रंग में रंग रहे हैं माही।
*थाला की ये ही सादगी बनाती है उनको बाकी खिलाड़ी से अलग।

अब धोनी का ये वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

स्टोक्स जमकर कर रहे हैं आगामी सीजन की तैयारी

दूसरी ओर बेन स्टोक्स एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए वो अपनी नई टीम यानी की CSK के साथ जमकर अभ्यास कर रहे हैं और खुद को तैयार करने में लगे हैं।

एक नजर डालते हैं इंग्लैंड के ऑलराउंडर के अभ्यास सत्र पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

close whatsapp