IPL में एमएस धोनी का कैसा है प्रदर्शन? 250 से ज्यादा ठोके हैं छक्के

IPL में एमएस धोनी का कैसा है प्रदर्शन? 250 से ज्यादा ठोके हैं छक्के

एमएस धोनी ने अब तक 264 आईपीएल मैच खेले हैं।

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)
MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 का बहुचर्चित मुकाबला 23 मार्च को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं और इसके चलते ही फैंस एक धमाकेदार मुकाबला देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस मैच में सबकी नजरें भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहने वाली है, जो शायद इस साल अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं।

एमएस धोनी ने पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी थी और एक प्लेयर के रूप में खेलते हुए नजर आए थे। माही ने पिछले साल अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से फैंस का खूब मनोरंजन किया था। भारत के हर स्टेडियम में येलो आर्मी अपने चहेते धोनी को सपोर्ट करने पहुंच जाती थी। इस साल भी हमें ऐसा ही कुछ नजर आने वाला है। इस बीच, सीएसके और मुंबई के मैच से पहले आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल में एमएस धोनी का रिकॉर्ड कैसा है-

आईपीएल में एमएस धोनी का प्रदर्शन-

एमएस धोनी ने आईपीएल करियर में अब तक 264 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 39.13 की औसत, 137.54 की स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 363 चौके और 252 छक्के लगाए हैं।

  • मैच- 264
  • पारी- 229
  • रन- 5243
  • औसत- 39.13
  • स्ट्राइक रेट- 137.54
  • चौके- 363
  • छक्के- 252

विकेटकीपर के रूप में धोनी का रिकॉर्ड-

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे सफल विकेटकीपर हैं। उन्होंने 264 मैचों की 257 पारियों में विकेटकीपिंग की है। धोनी ने इस दौरान 148 कैच और 42 स्टंप-आउट किए हैं। वो सबसे ज्यादा 190 शिकार कर चुके हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

close whatsapp