एमएस धोनी ने ताजा की 2011 वर्ल्ड कप की यादें, उसी अंदाज में लगाया विनिंग शॉट, वायरल हुआ वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

एमएस धोनी ने ताजा की 2011 वर्ल्ड कप की यादें, उसी अंदाज में लगाया विनिंग शॉट, वायरल हुआ वीडियो

2011 वर्ल्ड कप फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी ने 8 चौके और दो छक्को की मदद से 91 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 अप्रैल 2011 को 28 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए वर्ल्ड कप जीता था। वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महेला जयवर्धने के 103 रनों की नाबाद पारी के दम पर 274 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को झटका जल्दी लगा जब पारी की दूसरी गेंद पर वीरेंद्र सहवाग आउट हो गए।

फिर उसके बाद गौतम गंभीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की पारी खेली। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 79 गेंदो में 8 चौके और दो छक्को की मदद से 91 रनों की नाबाद पारी खेल भारत को वर्ल्ड कप जीतवाया था।

टीम इंडिया ने 10 गेंदे शेष रहते हुए वर्ल्ड कप फाइनल 6 विकेट से जीता था। धोनी इस वक्त आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्च कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सीएसके के अभ्यास सत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी 2011 वर्ल्ड कप विनिंग शॉट को दोहराते हुए नजर आए।

2011 वर्ल्ड कप का विनिंग शॉट दोहराते नजर आए धोनी

2011 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी ने नुवाल कुलशेखरा के गेंद पर छक्का जड़ भारत को जीत दिलाई थी। धोनी का वो विनिंग शॉट भारतीय क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इसी बीच फैंस को उम्मीद है कि, आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवी बार ट्रॉफी जीतवाते हुए नजर आ सकते हैं।

जिसके लिए वह जमकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक अकाउंट द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। जिसमें धोनी 2011 वर्ल्ड कप के आइकॉनिक विनिंग शॉट को रीक्रिएट करते हुए नजर आए। CSK द्वारा साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें महेंद्र सिंह धोनी का वो वीडियो-

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को एम. ए चिंदबरम स्टेडियम चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है। ओपनिंग मुकाबले में CSK को गुजरात टाइटंस से 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, वहीं लखनऊ ने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की। ऐसे में धोनी की टीम इस मैच में शानदार वापसी करना चाहेगी।

close whatsapp