कितने खिलाड़ी आएंगे और चले जाएंगे, मगर धोनी हमेशा धोनी रहेगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

कितने खिलाड़ी आएंगे और चले जाएंगे, मगर धोनी हमेशा धोनी रहेगा

ms dhoni flexible ( image source/BCCI :Twitter)
ms dhoni flexible ( image source/BCCI :Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में वो मुकाम हासिल कर चुके हैं। जो मौजूदा क्रिकेट हासिल करने का ख्वाब भी शायद नहीं देख सकते। धोनी मैदान पर सिर्फ एक चीज़ के लिए हिट नहीं हैं। वह अपनी बल्लेबाज़ी से ज़्यादा अपने प्रेज़ेंस ऑफ माइंड और खेल की समझ के कारण ज्यादा जाने जाते हैं। क्रीज़ के बाहर खेल रहे खिलाड़ियों को स्टंपिंग करना हो या खुद क्रीज़ पर बिना स्टंप हुए लौटना हो यह कारनामे केवल धोनी ही कर सकते हैं।

धोनी को नहीं कर पाए स्टंप

पीटर हैंड्सकॉंम्ब धोनी को स्टंपिंग करने के लिए पूरा प्रयास कर चुके थे, लेकिन मैदान पर बिजली की तरह तेज़ धोनी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। धोनी जितनी तेज़ से बॉल को हिट करने के लिए बाहर गए ठीक उतनी तेज़ी से वापस क्रीज़ पर आ गए।

वापस आने का तरीका भी ऐसा कि युवा से युवा खिलाड़ी भी दंग रह जाए। धोनी ने पूरे शरीर को पीछे लाने की बजाए अपने पैरों को इस तरह चीर दिया कि पीटर उन्हें स्टंपिंग ही नहीं कर पाए। धोनी ने बता दिया कि क्रिकेट में फिटनेस के क्या मायने हैं और आगामी वर्ल्ड कप को लेकर उनकी क्या तैयारी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने ठोके 23 गेंदों में 40 रन

टीम इंडिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी आज ऊपरी क्रम में खेले। महेंद्र सिंह धोनी ने 23 गेंदों में शानदार 40 रन बनाए। ऋषभ पंत के सस्ते में आउट होने के बाद टीम इंडिया पर दबाव था। बावजूद उसके धोनी ने बेहतरीन खेल दिखाया और कप्तान कोहली के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी निभाई। धोनी ने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए।

close whatsapp