IPL में किस कप्तान की कप्तानी में टीम ने हारे हैं सबसे ज्यादा मुकाबले? दिग्गज का नाम सुन रह जाएंगे हैरान
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत आज यानी 22 मार्च से हो रही है।
अद्यतन - मार्च 22, 2025 6:06 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत आज यानी 22 मार्च से हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में हमेशा ही अच्छा रहा है।
हालांकि आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को करते हुए देखा जाएगा। ऋतुराज ने आईपीएल 2024 में भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम ने प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई थी। आज हम आपको धोनी से जुड़े एक शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं-
आईपीएल में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले खिलाड़ी हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक कप्तान के रूप में 226 मैच खेले हैं जिसमें से 91 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। वह इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की भी कप्तानी की है।
महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़े आईपीएल में
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 264 मैच में 137 के ऊपर के स्ट्राइक रेट और 39 के ऊपर के औसत से 5243 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक भी है। विकेटकीपिंग में धोनी का कोई भी जवाब नहीं है। धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर में गिना जाता है।
आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स टीम की बात की जाए तो उन्हें अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने ही घर में 23 मार्च को खेलना है।