इंस्टाग्राम पर राज करना चाहते हैं हार्दिक पांड्या, स्टाइल के नाम पर कुछ भी कर रहे हैं पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंस्टाग्राम पर राज करना चाहते हैं हार्दिक पांड्या, स्टाइल के नाम पर कुछ भी कर रहे हैं पोस्ट

सोशल मीडिया की दुनिया में अलग स्वैग है हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करते हैं, जहां इस रेस में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी बने रहते हैं। हार्दिक के सोशल मीडिया पोस्ट काफी अलग होते हैं, जो फैन्स को हद से ज्यादा ही अच्छे लगते हैं। इसी कड़ी में पांड्या ने अपनी एक और नई रील वीडियो शेयर की है, जिसमें उनका स्वैग अलग ही लेवल का नजर आ रहा है।

हार्दिक पांड्या ने फिर से IPL में की थी शानदार कप्तानी

दूसरी ओर IPL 2023 में एक बार फिर से हार्दिक पांड्या ने शानदार कप्तानी की थी, जहां उनकी कप्तानी में गुजरात टीम ने लगातार दूसरी बार लीग का फाइनल खेला था। साल 2022 में गुजरात टीम ने RR को हरा के खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इस साल हार्दिक की टीम फाइनल में CSK से हार गई थी और उस मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ था।

मैदान से ज्यादा इंस्टा की दुनिया में मन लगता है हार्दिक पांड्या का

*सोशल मीडिया की दुनिया में अलग स्वैग है हार्दिक पांड्या।
*हार्दिक ने नई रील वीडियो की है इंस्टाग्राम पर शेयर।
*इस वीडियो में ऑलराउंडर हो रहा था बाहर जाने के लिए तैयार।
*पांड्या के इस वीडियो पर आ चुके हैं 4 लाख से ज्यादा लाइक्स।

हार्दिक पांड्या गजब के वीडियो बनाते हैं भाई

आज भी शेयर की है कुछ स्टाइलिश तस्वीरें

कब खेलता हुआ नजर आएगा ये खिलाड़ी अब?

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तुरंत बाद वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है, जहां इन दोनों ही सीरीज के लिए हार्दिक टीम इंडिया का हिस्सा हैं और जल्द ही वेस्टइंडीज रवाना होंगे। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में तो वो टीम इंडिया की कप्तानी भी कर रहे हैं, साथ ही कुछ रिपोर्ट्स ये भी है की आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए फिर से हार्दिक को कप्तानी दे दी जाएगी और रोहित के साथ-साथ विराट को भी इस सीरीज के लिए आराम दे दिया जाएगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp