जानें आखिर क्यों एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 जीतने के बाद अंबाती रायडू पर कसा तंज! - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानें आखिर क्यों एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 जीतने के बाद अंबाती रायडू पर कसा तंज!

रायडू ने आईपीएल 2023 के बाद क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी।

Ambati Rayudu and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
Ambati Rayudu and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 का खिताब हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के साथी खिलाड़ी अंबाती रायडू पर मजाकिया अंदाजा में ताना मारा है। गौरतलब है कि आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर रिकाॅर्ड पांचवी बार, आईपीएल ट्राॅफी पर कब्जा किया था।

बता दें कि वर्षा बाधित इस मैच में गुजरात से मिले 214 रनों का पीछा करते हुए, सीएसके को डीएलएस नियम की वजह से 15 ओवर में 170 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे सीएसके ने अपनी पारी की आखिरी गेंद पर रोमांचक तरीके से हासिल किया था। तो वहीं सीएसके की जीत में रायडू ने भी अहम योगदान दिया था, मैच में उन्होंने 8 गेंदों में 19 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी।

हालांकि, मैच खत्म होने के बाद एमएस धोनी ने रायडू की तारीफ की, लेकिन उनपर मजाकिया अंदाज में ताना भी मारा। बता दें धोनी ने रायडू को लेकर न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार कहा- रायडू की खास बात यह है कि जब वह मैदान पर होते हैं तो हमेशा अपना 100 प्रतिशत देते हैं। लेकिन टीम में उसके साथ, मैं फेयरप्ले अवार्ड कभी नहीं जीत पाऊंगा।

बता दें कि यहां पर मजाकिया अंदाज में धोनी कहते हैं कि वे रायडू की वजह से फेयरप्ले अवाॅर्ड नहीं जीत सकते हैं। अब आखिर धोनी ने रायडू को लेकर ऐसा क्यों कहा, वो तो वे ही जानें, पर ये बात तो साफ है कि धोनी ने अपने मन की बात जरूर सबके सामने रखी है।

रायडू बहुत ही शानदार क्रिकेटर हैं- धोनी

धोनी ने रायडू को लेकर कहा- वह हमेशा टीम के खेल में योगदान देना चाहते हैं और वे एक शानदार क्रिकेटर रहे हैं। मैंने इंडिया ए के टूर के बाद उनके साथ काफी लंबे समय बाद क्रिकेट खेला। वह ऐसा खिलाड़ी है कि जो स्पिन और पेस को समान तरीके से खेल सकता है। वह वाकई में शानदार क्रिकेटर है।

close whatsapp