अब टीवी पर नहीं दिखेगा एमएस धोनी का यह IPL विज्ञापन, दर्ज करवाई गई शिकायत
महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल सीजन में बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।
अद्यतन - Apr 7, 2022 3:22 pm

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को आईपीएल 2022 के प्रचार विज्ञापन को एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) द्वारा रेड कार्ड कर दिया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया जाएगा। सड़क सुरक्षा संगठन द्वारा एक आधिकारिक शिकायत दर्ज किए जाने के बाद परिषद द्वारा यह फैसला लेने की सिफारिश की गई थी।
शिकायत कनज्यूमर यूनिटी ऐंड ट्रस्ट सोसायटी (CUTS) ने इस विज्ञापन के खिलाफ दर्ज की। इस विज्ञापन में धोनी को एक बस ड्राइवर के रूप में दिखाया गया है। वह एक व्यस्त सड़क के बीच में बस को रोक देते हैं। इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि जब एक पुलिसकर्मी वहां आता है तो धोनी से सवाल पूछता है तो जवाब मिलता है कि आईपीएल का सुपर ओवर देख रहा है।
IPL 2022 के लिए धोनी ने प्रोमो शूट किया था
ट्रैफिक पुलिसकर्मी आईपीएल के दौरान इसे सामान्य मानता है और चला जाता है। ASCI ने इस शिकायत पर संज्ञान लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही कन्ज्यूमर कंप्लेंट कमिटी (CCC) के सदस्यों ने यह विज्ञापन बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर इस विज्ञापन को देखा, जिसके बाद ASCI ने माना कि इस विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन किया गया है।
इसके बाद विज्ञापन बनाने वाली कंपनी को यह निर्देश दिया गया है कि वह 20 अप्रैल तक या तो इस विज्ञापन को हटा दें या इसमें बदलाव कर दें। कंपनी ने भी इसे स्वीकार कर लिया है और लिखित में आश्वासन दिया है कि वह इस विज्ञापन को हटा लेगी।
यहां देखिए एमएस धोनी का वो आईपीएल एड
When it's the #TATAIPL, fans can go to any extent to catch the action – kyunki #YehAbNormalHai!
What are you expecting from the new season?@StarSportsIndia | @disneyplus pic.twitter.com/WPMZrbQ9sd
— IndianPremierLeague (@IPL) March 4, 2022
धोनी का यह वीडियो बहुत जल्दी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “जब बात आईपीएल की हो तो फैंस मैच देखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। क्योंकि #YehAbNormalHai!, इस नए सीजन से आपको क्या उम्मीदें हैं।”