पहला IPL याद करते हुए मुथैया मुरलीधरन ने धोनी पर दिया बयान
IPL के पहले सीजन में धोनी ने अच्छी कप्तानी की थी- मुरलीधरन।
अद्यतन - सितम्बर 16, 2021 1:02 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और उनके खेल के फैन्स के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ी भी मुरीद है, जिसमें श्रीलंका टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम भी शामिल है। जिन्होंने हाल ही में ESPNcricinfo से बात करते हुए माही पर खुलकर बयान दिया, साथ ही मुरलीधरन ने ये भी बताया कि क्या चीज धोनी को अलग कप्तान बनाती है।
मुथैया मुरलीधरन ने धोनी पर ये बोला
टीम इंडिया के लिए धोनी का सफर रन आउट से शुरू हुआ था और रनआउट पर आ कर ही खत्म हो गया है, लेकिन इस बीच इस खिलाड़ी की कप्तानी में टीम ने कई इतिहास रचे थे। वहीं IPL में भी CSK से खेलते हुए माही का मैजिक देखने को मिलता है। अब इसी की तारीफ मुथैया मुरलीधरन ने की है, IPL के पहले सीजन में मुरलीधरन धोनी की टीम चेन्नई से खेले थे।
*IPL के पहले सीजन में धोनी ने अच्छी कप्तानी की थी- मुरलीधरन।
*मुथैया मुरलीधरन के मुताबिक धोनी अपने खिलाड़ी को अच्छी तरह से समझते हैं।
*साथ ही मुरलीधरन ने कहा कि पहले सीजन में धोनी ने सही टीम सही जगह पर ला खड़ी कर थी।
*चेन्नई की टीम IPL के पहले सीजन में राजस्थान से फाइनल मैच हार गई थी।
फिर मैदान पर लौट रहे हैं माही
इस साल हुए IPL के पहले फेज में CSK का प्रदर्शन शानदार रहा था, जिसे टीम दूसरे फेज में भी जारी रखना चाहेगी। 19 सितंबर को धोनी की टीम मुंबई से अपना पहला मुकाबला खेलेगी, जिसे लेकर माही अपनी टीम के साथ जमकर अभ्यास कर रहे हैं। वहीं आईपीएल के खत्म होने के बाद माही बतौर मेंटोर टीम इंडिया के साथ टी-20 वर्ल्ड के लिए जुड़ जाएंगे, जिसे देखने के लिए फैन्स हद से ज्यादा उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं।