MS Dhoni: फैंस को हाथ जोड़कर क्या बोल रहे धोनी, वायरल हो रहा वीडियो

MS Dhoni: फैंस को हाथ जोड़कर क्या बोल रहे धोनी, देखें वायरल हो रहा यह वीडियो

फैंस 'धोनी-धोनी' के नारे लगा रहे थे, अब उस मैच से धोनी के रिएक्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Dhoni (Photo Source X)
Dhoni (Photo Source X)

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी एक बेहद सफल नाम हैं, यह सिर्फ नाम नहीं लेकिन फैंस के लिए इमोशन है। हालांकि, धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह आईपीएल में खेल रहे हैं और उनका जलवा चारों-तरफ फैल रहा है। धोनी किसी भी शहर में जाते हैं वहां उस टीम के नाम के जगह थाला के नाम का शोर सुनाई देता है। यह दर्शाता है की धोनी के फैंस उन्हें कितना प्यार करते हैं।

धोनी उर्फ ​​थाला की दीवानगी का पता इसी बात से चलता है की विरोधी टीम के खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक उनकी बल्लेबाजी पर तालियाँ बजाते हैं। 19 अप्रैल की रात लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का 34वां मैच खेला गया।  कहने को तो यह लखनऊ सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान था; लेकिन चर्चा सिर्फ माही की ही थी। फैंस ‘धोनी-धोनी’ के नारे लगा रहे थे। अब उस मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैदान पर धोनी की एक रिएक्शन को फैंस ने खूब पसंद किया है।

आपके मन में यह जानने की उत्सुकता जरूर होगी कि आखिर महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा क्या किया। तो बिना समय बर्बाद किए आइए इस घटना को समझते हैं। ये वीडियो इकाना क्रिकेट स्टेडियम का है। इस वीडियो में धोनी बाउंड्री लाइन पर खड़े हैं, इस बार धोनी को काफी करीब से देखने के बाद फैंस खूब चीयर करते नजर आ रहे हैं। फैंस ने धोनी-धोनी के जोर से नारे लगाए और यह सुनकर धोनी भी फैन्स की तरफ देखते हैं और दोनों हाथों से उन्हें प्यार देने के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। धोनी ने अपने इस एक्शन से सभी फैंस को खुश कर दिया।

देखें वीडियो

लखनऊ में धोनी की जलवा 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए थे। हालांकि, धोनी की वजह से ही CSK इस स्तर तक पहुंच पाई। अंत में माही ने अपने ‘फिनिशर’ फॉर्म में बल्लेबाजी की और लखनऊ के गेंदबाजों पर भारी पड़े। धोनी ने सिर्फ नौ गेंदों पर 311 की तूफानी स्ट्राइक रेट से नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए उस पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। हालांकि, लखनऊ ने इस मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की।

close whatsapp