हर्षा भोगले ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उनके बर्थडे को लेकर सभी उत्साहित हैं लेकिन उन्हें........ - क्रिकट्रैकर हिंदी

हर्षा भोगले ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उनके बर्थडे को लेकर सभी उत्साहित हैं लेकिन उन्हें……..

हर्षा भोगले ने ट्वीट कर लिखा कि, जितना मैं जानता हूं एमएस धोनी अपना जन्मदिन बड़ी आसानी से बीत जाने देंगे, जबकि बाकी सभी लोग इसे लेकर उत्साहित होंगे।

MS Dhoni And Harsha Bhogle (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni And Harsha Bhogle (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने कई महत्वपूर्ण और चेन्नई सुपर किंग्स ने  पांच बार आईपीएल टाइटल जीता है।

वहीं सोशल मीडिया के जरिए फैंस और खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को उनके बर्थडे पर बधाइयां दे रहे हैं। उनके बर्थडे पर ट्विटर पर हलचल सी मच गई है। हालांकि इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी धोनी को बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। दरअसल हर्षा भोगले ने खास अंदाज में धोनी को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए कैप्टन कूल को जन्मदिन की बधाई दी है।

सभी लोग धोनी के बर्थडे को लेकर काफी उत्साहित हैं- हर्षा भोगले 

बता दें हर्षा भोगले ने ट्वीट कर लिखा कि, जितना मैं उनके बारे में जानता हूं, वास्तव में बहुत कम ही जानता हूं, एमएस धोनी अपना जन्मदिन बड़ी आसानी से बीत जाने देंगे, जबकि बाकी सभी लोग इसे लेकर उत्साहित होंगे। वहीं हर्षा भोगले के इस ट्वीट पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और साथ ही माही को बर्थडे विश भी कर रहे हैं। दरअसल हर्षा भोगले धोनी के साथ एक बहुत ही स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं।

हालांकि वह विराट कोहली या सुरेश रैना की तरह धोनी के इतने करीब तो नहीं हैं, लेकिन मैच के बाद की बातचीत के दौरान भोगले ने हमेशा सीएसके कप्तान से बेस्ट प्राप्त किया है। दरअसल कुछ फैंस का तो यहां तक कहना है कि बातचीत के दौरान एमएस धोनी जो बोलते हैं, उस पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा सकती है। बता दें,आईपीएल 2023 के दौरान हर्षा भोगले किसी तरह इस सवाल का जवाब पाने में कामयाब रहे कि क्या धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे।

तब धोनी ने यह खुलासा किया था कि वह अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत करेंगे, घुटने की चोट से उबरने की पूरी कोशिश करेंगे और फिर अगर संभव हुआ तो अगले साल वापसी करेंगे। दरअसल वह फैंस को टीम को किए जबरदस्त समर्थन और प्यार के बदले में यह गिफ्ट देना चाहते हैं। आईपीएल 2023 खत्म होने के तुरंत बाद धोनी ने खुद को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया था और घुटने की सर्जरी कराई थी जो सफल रहा था।वहीं इस समय वह अपने होमटाउन रांची में हैं और उन्होंने धीरे-धीरे रिहैब से गुजरने का फैसला किया है।

यहां पढ़ें: येलो जर्सी में जल्द मिलते हैं- रवींद्र जडेजा ने धोनी के बर्थडे पर खास अंदाज में दी उन्हें बधाई

close whatsapp